पृथ्वी शॉ ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को लीगल एक्शन की धमकी दी है. यह मामला योगराज द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू का है, जिसमें योगराज ने पृथ्वी शॉ के लाइफस्टाइल की तुलना पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से की थी. 27 वर्षीय क्रिकेटर ने माना कि अतीत में उनकी अस्त-व्यस्त जीवनशैली किसी से छुपी नहीं है, लेकिन शॉ ने कहा कि वे किसी को भी अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने नहीं देंगे.
एक मीडिया इंटरव्यू में योगराज सिंह का कहना था कि पृथ्वी शॉ के करियर का पतन क्यों हुआ? उनसे पहले विनोद कांबली के साथ भी ऐसा हुआ था. योगराज सिंह ने कहा, “यह पार्टी करने, औरतों के पीछे भागने, शराब और सिगरेट पीने की वजह से हुआ.” बस जैसे ही यह बयान सामने आया, तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
योगराज सिंह ने आगे यह भी कहा कि जब कोई पार्टियों में जाता है, शराब आदि का सेवन करता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि वह बुरी संगत में है. उन्होंने इन्हीं बातों का जिक्र करके पृथ्वी शॉ की तुलना विनोद कांबली से की.
कानूनी कार्रवाई की धमकी
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने लिखा – मेरा अतीत मेरे जीवन का हिस्सा है. मेरे पास शर्मिंदा होने या छिपाने के लिए कोई वजह नहीं है. लेकिन मैं ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा जो जानबूझकर मेरा नाम, मेरी जिंदगी,और मेरे अतीत के नाम पर नकारात्मकता फैलाने, मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने, बिना वजह विवाद खड़ा करने और केवल लोगों का ध्यान खींचने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.”
🚨 A big controversy between Prithvi Shaw and Yograj Singh 🚨 Yograj Singh – “Someone who doesn’t take care of himself, parties all night, and spends his time drinking, smoking, and chasing women will eventually face the consequences. Vinod Kambli is a prime example of this. And I think Prithvi Shaw has also suffered because of similar habits”. Prithvi Shaw responds – “My past is a part of my life, and I have absolutely nothing to hide or be ashamed of. However, I will not tolerate individuals deliberately using my name, personal life, or past to spread negativity, create unnecessary controversy, damage my reputation, or gain publicity and attention at my expense”. “There is a clear difference between expressing an opinion and deliberately targeting someone with false, misleading, defamatory, or malicious content”. “Let this be a clear and final warning: Any individual or platform engaging in such activities may face appropriate legal action…..(1/2)
— VIKAS (@Vikas662005) November 24, 2026
मैं फाइनल वॉर्निंग दे रहा हूं
पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अपनी राय व्यक्त करने और किसी को झूठी, भ्रामक, मानहानि पहुंचाने वाले या दुर्भावनापूर्ण कंटेन्ट के माध्यम से निशाना बनाने में अंतर होता है.
उन्होंने कहा, “यह मेरी तरफ से फाइनल वॉर्निंग है. ऐसी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति कॉ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.”
पृथ्वी शॉ फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं. वह महाराष्ट्र के लिए अब तक पांच मैचों में 119 रन बना पाए हैं. मध्य प्रदेश के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
यह भी पढ़ें:
दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का मेन गेंदबाज, 27 नवंबर से शुरू होगा मुकाबला
