Headlines

‘लालो श्री कृष्ण सदा सहायते’ से ‘जिंदगी वंस मोर’ तक, ओटीटी पर मिस न करें ये 5 गुजराती फिल्में


‘लालो श्री कृष्ण सदा सहायते’ से लेकर ‘जिंदगी वंस मोर’ तक आज हम आपको 5 गुजराती फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ओटीटी पर जरूर देखना चाहिए. इन फिल्मों को काफी पसंद किया गया. आइए जानते हैं, फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. 

‘लालो श्री कृष्ण सदा सहायते’

ये फिल्म 2025 में रिलीज हुई. इस फिल्म को अंकित सखिया डायरेक्ट किया. फिल्म करण जोशी, रीवा रछ, श्रुहद गोस्वामी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इस छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. ऐसा करने वाली ये पहली गुजराती फिल्म है. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर देख सकते हैं.

‘जिंदगी वंस मोर’

ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. इसे जयमिन मोदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सिद्धार्थ रांदेरिया, आरती व्यास पटेल, दीप ढोलककिया, जाह्नवी ढाकन जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को आप ओटीटी पर  ShemarooMe पर देख सकते हैं. इस फिल्म में बाप-बेटे के बीच के रिश्तों को लेकर कहानी दिखाई गई.

‘बेहद’

ये फिल्म 20 फरवरी 2026 में रिलीज हुई. फिल्म को अंकुश भट्ट ने डायरेक्ट किया. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 11 मिनट है. फिल्म में दनेश गांधी, जाह्नवी चौहान, हितु कनोडिया, संजय गोराडिया, निमेश दिलीपराय, भूमिका पटेल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियोज और जोज एप पर देख सकते हैं.

ये भी पढे़ं- दुलकर सलमान की फिल्म ने पहले सोमवार को ओपनिंग डे से ज्यादा की कमाई, पॉजिटिव बज का मिला फायदा

‘नानखटाई’

ये फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. ये एक फैमिली ड्रामा है. फिल्म को प्रीतसिंह गोहिल ने डायरेक्ट किया. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट है. फिल्म में हितेन कुमार, मित्र गढ़वी, मयूर चौहान, एशा कंसारा जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को आप ShemarooMe पर देख सकते हैं.

नेहडो
इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. फिल्म में जिग्नेश कविराज, प्रिनल ओबेरॉय जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को हितेश बेलदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 55 मिनट है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *