Headlines

ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किराये पर दिया अपना ऑफिस, लाखों में होगी कमाई


बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गिनती सबसे रईस एक्टर्स में होती है. वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत के टॉप रईस एक्टर्स में से एक हैं. ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टी है. अब राकेश रोशन  ने एक ऑफिस स्पेस किराये पर दिया है. इसके जरिए राकेश रोशन को हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी.

ऋतिक के पिता ने किराये पर दिया अपना ऑफिस

CRE Matrix से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन की कंपनी ‘फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ ने ये डील की है. राकेश का एक ऑफिस स्पेस मुंबई के गोरेगांव में ‘लोटस कॉर्पोरेट पार्क’ में स्थित है. इसे उन्होंने ‘फूजी सिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड’ को पांच साल के लिए किराये पर दिया है.

7 लाख रुपये महीना मिलेगा किराया

ऋतिक रोशन की ये एक लग्जरी प्रॉपर्टी है. इसका कारपेट एरिया 2,727 वर्ग फुट का है. फिलहाल इस प्रॉपर्टी का एक महीने का किराया 7 लाख रुपये है. दस्तावेजों के मुताबिक ये एग्रीमेंट 13 नवंबर, 2026 को रजिस्टर किया गया था. ऑफिस स्पेस के साथ किरायेदार को बेसमेंट में तीन पार्किंग स्पेस भी मिलेगी. इस समझौते में 42 लाख रुपये की इंटरेस्ट फ्री और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है.

बता दें कि किराये की शुरुआत 16 जनवरी, 2027 से होगी. फिलहाल किरायेदार को इंटीरियर और फिट-आउट के काम के लिए दो महीने के किराये की छूट दी है. किराया हर साल 5 फीसदी की दर से बढ़ता जाएगा. 

राकेश रोशन ने पहली की थी ये डील

इस डील से पहले राकेश रशन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपनी दो कमर्शियल यूनिट्स और किराये पर दी थी. CRE मैट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दो कमर्शियल यूनिट्स तीन साल के लिए किराये पर दी थी.

राकेश रोशन का बॉलीवुड करियर

राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता ‘घर घर की कहानी’, ‘सीमा और पराया धन’, ‘खूबसूरत’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘कामचोर’ और ‘मन मंदिर’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि वो एक्टर के रूप में सफल नहीं हो पाए. बाद में उन्होंने डायरेक्शन में हाथ आजमाया. उन्होंने कृष फ्रेंचाइजी, ‘करण अर्जुन’, ‘खून भरी मांग’, ‘खुदगर्ज’, ‘कहो ना… प्यार है’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *