Headlines

डोनाल्ड ट्रंप फिर फोड़ने वाले हैं ‘टैरिफ बम’? क्या भारत-चीन पर भी होगा असर


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. इसका भारत और चीन समेत कई देशों पर पड़ सकता है. हालांकि अभी तक ट्रंप प्रशासन ने उन देशों के नाम का जिक्र नहीं किया है, जिनका टैरिफ बढ़ाया जा सकता है. यह टैरिफ उन देशों पर लगेगा जो कि कथित तौर पर अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन भारत और चीन समेत कई देशों पर ऊंचे टैरिफलगाने की तैयारी कर रहा है. चीन, यूरोपीय संघ और 14 दूसरे देश औद्योगिक सब्सिडी देते हैं. इसकी महीनों से जांच चल रही थी. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर इस जांच के नतीजों की घोषणा इसी हफ्ते कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि घोषणा के समय में बदलाव हो सकता है.

अमेरिका क्यों बढ़ाना चाह रहा है टैरिफ

ग्रीर का कहना है कि सब्सिडी और दूसरी सरकारी सहायता ने उन अर्थव्यवस्थाओं में जरूरत से अधिक औद्योगिक उत्पादन क्षमता पैदा कर दी है, जो अमेरिका की निगरानी में हैं. इससे उन बाजारों की कंपनियों को दुनिया भर में कम कीमतों पर बड़ी मात्रा में सामान बेचने में मदद मिली है, जिससे अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

अमेरिका किन-किन देशों पर लगा सकता है ज्यादा टैरिफ

टैरिफ को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि USTR की इस घोषणा से चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों सहित दर्जनों देशों पर ज्यादा टैरिफ लग सकता है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले भी कई देशों पर ज्यादा टैरिफ लगा चुके हैं. उन्होंने भारत और चीन पर भारी टैरिफ लगाया था. हालांकि इसके बाद इसे कम कर दिया गया. अब भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: ‘ये है SC की अवमानना’, दीपाथून पर नहीं जला दीप तो भड़के पेटिशनर, कहा- सब कुछ पूर्व नियोजित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *