Headlines

US खुफिया एजेंसियों के ओपन-सोर्स सिस्टम को हैकरों ने बनाया निशाना, मचा बवाल


अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के साइबर नेटवर्क में सेंध लगने का मामला सामने आया है. US अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) और ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (ODNI) के एक ऐसे सिस्टम को हैक किया गया, जिसमें गोपनीय जानकारी नहीं रखी जाती थी. नाम न छापने की शर्त पर AP से बात करते हुए एक आदमी ने जानकारी दी कि सेंधमारी में कोई भी सीक्रेट जानकारी को नुकसान नहीं पहुंचा है, जो कुछ भी हुआ उसका समाधान हो चुका है.

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक साइबर हमले में CIA के उस सिस्टम पर अटैक किया गया, जिसमें ओपेन सोर्स जानकारी शामिल थी. इसमें इसमें इंटरनेट, कॉर्मशियल सैटेलाइट और निजी डेटा ब्रोकरों जैसे सोर्स से जुटाई हुई जानकारी शामिल थी. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी जानकारी लीक हुई है. इसके लिए कौन जिम्मेदारा था. इस सेंधमारी के बारे में सबसे पहले जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी थी.

साइबर अटैक के हमलों परेशान कर दिया

साइबर अटैक के हमलों ने कई अमेरिकियों को परेशान कर दिया है. पिछले हफ्ते नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) का एक इंटरनल नेटवर्क कुछ समय के लिए ऑफलाइन हो गया था. इसका इस्तेमाल गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए किया गया था.  इसके अलावा FBI में हुई संभावित हैकिंग की जांच कर रही है, जिसे वह खुद मैनेज करती है.

इन घटनाओं से पहले पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोक दी गई थीं, जिससे हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई. ऐसा तब हुआ जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को पायलटों से संपर्क करने में दिक्कतें आईं. इस महीने एप्पल, जेपी मॉर्गन चेस और माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम भी ठप हो गए थे.

इस मामलों ने महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग सिस्टम और उन डिजिटल टूल्स की कमजोरियों को उजागर कर दिया है, जिनका इस्तेमाल लाखों लोग रोज़ाना करते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का कहना है कि ये रुकावटें किसी सुनियोजित साइबर हमले का हिस्सा नहीं हैं.

नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर ने क्या कहा?

नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन ने रविवार (22 नवंबर 2026) को कहा था कि क्लेटन ने बताया कि ये रुकावटें मुख्य रूप से सिस्टम को पैच और अपग्रेड करने की जल्दबाजी के कारण आ रही हैं.  ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उन हैकर्स से आगे रहा जा सके, जिनके पास अब बेहद एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *