Headlines

बेन स्टोक्स के लिए IPL ने बदला नियम, 2027 ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ी 


बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदल लिया है. नए नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी खुद को मिनी ऑक्शन में तभी रजिस्टर कर सकता है, जब वो पहले हुए मेगा ऑक्शन में शामिल होगा. अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं देता है, तो अगले मेगा ऑक्शन तक यानी तीन साल के लिए आईपीएल में नहीं खेल सकता है. लेकिन बेन स्टोक्स के लिए यह नियम बदलते हुए दिख रहे हैं. आगामी नीलामी के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी. 

स्टोक्स ने खुद को 2024 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया था, लेकिन फिर भी उन्हें 2027 मिनी-ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर करने की अनुमति मिल गई. क्रिकबज की रिपोर्ट में बेन स्टोक्स के रजिस्टर होने की जानकारी साझा की गई. स्टोक्स हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. उन्होंने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर किया है. 

मुस्तफिजुर रहमान पर पिछले साल हुआ था बवाल 

वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों की लिस्ट से मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम गायब है. पिछले सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्मों-सितम की खबर के चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें सीजन से पहले ही रिलीज कर दिया था. 

रजिस्टर होने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ियों में हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मोंडोल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं. 

ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर हुए हैं, जिसमें 939 भारतीय और 281 विदेशी प्लेयर हैं. सभी 10 टीमों के पास 66 खिलाड़ियों की जगह है, जिन्हें टीमें खरीदेंगी. यानी कुल 66 स्लॉट खाली हैं. ऑक्शन की लिस्ट में 184 ‘कैप्ड’ भारतीय खिलाड़ी, 170 ‘कैप्ड’ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी, पिछले सीजन में खेलने वाले 127 ‘अनकैप्ड’ भारतीय खिलाड़ी, 628 अन्य ‘अनकैप्ड’ भारतीय खिलाड़ी और 69 ‘अनकैप्ड’ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. 

ऑक्शन रजिस्टर की डिटेल

कुल खिलाड़ी: 1220

कैप्ड भारतीय: 14

कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: 170

एसोसिएट: 42

अनकैप्ड भारतीय जो पिछले IPL सीज़न का हिस्सा थे: 127

अनकैप्ड भारतीय: 798

अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: 69

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की बड़ी जीत, 13.1 में 188 रन बनाकर जीता मैच; ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *