Headlines

मशहूर विलेन रंजीत की बेटी ने रचाई शादी, स्टेज पर पिता संग थिरकते हुए ली एंट्री, ब्राइडल लुक ने खींचा ध्यान


बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर के साथ शादी कर ली है. दोनों ने अपने इस खास दिन को बेहद खास और सादे अंदाज में मनाया.

दिव्यांका की शादी में न तो बॉलीवुड सितारों की भीड़ दिखी और न ही किसी तरह का बड़ा आयोजन हुआ. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग लुक और शादी के अंदाज की खूब चर्चा हो रही है.

कैसा था दिव्यांका का वेडिंग लुक?
दिव्यांका बेदी का वेडिंग लुक भी काफी अलग रहा. उन्होंने लाल बनारसी साड़ी के साथ गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना. उन्होंने अपने लुक को हल्की जूलरी और मांग टीके के साथ पूरा किया. दिव्यांका ने न तो सिर पर दुपट्टा लिया और न ही घूंघट किया. मेसी बन हेयरस्टाइल में उनका अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा था.

वहीं, दूल्हा बने अपूर्व माथुर लाल रंग की हैवी कढ़ाई वाली शेरवानी में नजर आए.

स्टेज पर पिता संग थिरकते हुए ली एंट्री
दिव्यांका की शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें वो ढोल की आवाज के बीच अपने पिता रंजीत का हाथ पकड़कर एंट्री लेते नजर आ रही हैं. इसके बाद  उन्होंने अपूर्व को गले लगाया और साथ में जमकर डांस किया. 

शादी से एक और फोटो सामने आई है, जिसमें कपल एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिखे. वहीं दूसरी में अपूर्व उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आए.

दिव्यांका और अपूर्व ने बड़े समारोह के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज की. उनकी इस शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद रहे.

मशहूर विलेन रंजीत की बेटी ने रचाई शादी, स्टेज पर पिता संग थिरकते हुए ली एंट्री, ब्राइडल लुक ने खींचा ध्यान

बता दें, दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. 

क्या करती हैं दिव्यांका बेदी ?
दिव्यांका बेदी पेशे से फिटनेस कोच है. वो मुंबई में अपना जिम चलाती हैं और लोगों को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं. इसके अलावा वो फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी हैं और उनकी अपनी डिजाइन फर्म ‘गिगि बी डिजाइन’ है. वहीं, उनके पति अपूर्व माथुर भी फिटनेस ट्रेनर हैं और दिव्यांका के साथ मिलकर जिम चलाते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *