Headlines

बच्ची संग खेलती दिखीं सीनेटर, ऑस्ट्रेलियन संसद का मजेदार VIDEO वायरल


ऑस्ट्रेलिया की संसद से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीनेटर फातिमा पेमैन अपनी 6 महीने की बेटी आलिया को गोद में लिए भाषण देती दिखाई दे रही हैं, वहीं उनके पीछे उनकी साथी सीनेटर लिडिया थोर्प बैठी थीं, जो नन्ही बच्ची के साथ ‘पीक-ए-बू’ (छुपन-छुपाई) खेलती दिखाई दे रही हैं.

यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक मां अपने बच्चे की देखभाल करते हुए अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई संसद सांसदों को बच्चों की देखभाल की अनुमति देती है.

सीनेटर थोर्प बच्ची के साथ खेलती दिखीं

सीनेट से सामने आया यह वीडियो तब का है जब फातिमा पेमैन अपनी बच्ची को गोद में लेकर सदन में संबोधन दे रही थीं. भाषण जारी रखते हुए उन्होंने आलिया को आराम से सीने से लगाए रखा, जबकि पीछे बैठी थोर्प मजेदार चेहरे बनाकर बच्ची के साथ खेलती दिख रही थीं. औपचारिक माहौल के बीच यह प्यारा नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से सीनेटर हैं फातिमा पेमैन

सीनेटर पेमैन निर्दलीय सीनेटर हैं, जो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करती हैं. यह मौजूदगी उस खास दिन हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ केयर बिल’ पारित किया. सोशल मीडिया पोस्ट में पेमैन ने इस कानून के पास होने को ‘बिग टेक’ के ‘मुनाफा-पहले’ मॉडल को चुनौती देने की दिशा में पहला कदम बताया. यह बिल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारियों और बच्चों सहित यूजर्स को ऑनलाइन नुकसान से बचाने पर जोर देता है.

कई अन्य देशों की संसदों के उलट ऑस्ट्रेलिया की सीनेट में ऐसे नियम हैं जो सांसदों को अपने छोटे बच्चों को सदन के अंदर लाने की अनुमति देते हैं. संसदीय नियमों के तहत, सीनेटर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए अपने बच्चों की देखभाल कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *