Headlines

’15 साल का 28 छक्के नहीं मार सकता’, वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उठाए सवाल


वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, लेकिन होश पाकिस्तान के भी उड़े हुए हैं. क्योंकि एक संभावना है कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच हो. वैभव की उम्र पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने कहा कि 15 साल का बच्चा ऐसे 28 छक्के नहीं लगा सकता.

वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 28 छक्के जड़े, जिसकी मदद से भारत ने 250 के लक्ष्य को 14.2 ओवर में हासिल कर लिया. जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गई. ग्रुप स्टेज में भारत को हराकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्या बोले तनवीर

तनवीर अहमद द्वारा एक चैनल पर कही गई बात का वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा, “15 साल का तो नहीं है, वो कम से कम 20-21 साल का है. कितना बड़ा टैलेंट हो जाए, 15 साल का बच्चा नहीं मार सकता 28 छक्के. 15 साल के बच्चे की बेस इतनी स्ट्रांग नहीं हो सकती. उसकी बाजुओं में इतनी जान नहीं हो सकती. मैं नहीं मानता कि वो 15 साल का है. हो सकता है वो 20 या 21 साल का हो.”

तनवीर का ये बयान बेतुका है. यानी अगर वह 20 या 22 साल के होते तो भी क्या ये मामूली बात होती? पाकिस्तान के कितने दिग्गज बल्लेबाजों ने इतने छक्के मारे? क्या उनकी बाजुओं में ताकत नहीं है. दरअसल वैभव के टैलेंट को देखकर पूरी दुनिया हैरान है, पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है लेकिन पाकिस्तानी लगातार उनकी उम्र को लेकर ही उन्हें निशाना बनाते नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *