Headlines

Viral Video: सरहद पार भी गांधी जी की इज्जत, आपका दिन बना देगा यह वीडियो


सरहद की लकीरें भूगोल बदल सकती हैं, लेकिन अपनत्व और दिलों के रिश्तों को मिटाना इतना आसान नहीं है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद प्यारा, भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरदार जी सरहद पार यानी पाकिस्तान में एक दुकानदार से मिलते नजर आते हैं. दोनों के बीच की बातचीत और सादगी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सरदार जी टूथब्रश लेने के लिए एक दुकानदार के पास पहुंचते हैं. जब वह सामान के पैसे देने की बात करते हैं, तो दुकानदार बड़े अपनेपन से कहता है कि आपके लिए कोई पैसे नहीं हैं. मेहमाननवाजी और इस प्यार भरे अंदाज से सरदार जी भी बेहद खुश हो जाते हैं.

50 रुपये का भारतीय नोट और पंजाब को लेकर दिल छू लेने वाली बात

दुकानदार द्वारा पैसे लेने से मना करने के बाद सरदार जी उसे 50 रुपये का भारतीय नोट देते हैं. इस पर दुकानदार मुस्कुराते हुए कहता है कि चलिए जी, मैं इसे निशानी के तौर पर रख लेता हूं. इसके बाद सरदार जी एक बेहद प्यारी बात कहते हैं कि पंजाब चाहे इधर हो या उधर, उससे हमें हमेशा प्यार रहेगा. यह सुनते ही दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं और माहौल में एक अलग ही अपनापन घुल जाता है.

यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स लुटा रहे प्यार

इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस खूबसूरत पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “यह वीडियो दिखाता है कि जमीन के टुकड़े बंट सकते हैं, लेकिन दिल और संस्कृति के रिश्ते आज भी जिंदा हैं.”

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “50 रुपये का भारतीय नोट निशानी के तौर पर रखना और दोनों की यह मुस्कान, वाकई दिल को छू लेने वाला पल है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पंजाब चाहे इधर हो या उधर, प्यार तो हमेशा रहेगा, इस एक लाइन ने पूरे वीडियो की जान बना दी.”

यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *