Headlines

‘चोरों के लिए रेडकार्पेट…’, सौरव दास के लंदन न जा पाने के मामले पर भड़के अभिजीत दीपके


कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने आरोप लगाया था कि उन्हें लंदन नहीं जाने दिया जा रहा, इसके लिए पासपोर्ट में कमी निकाल दी गई है. इस मामले पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार (25 नवंबर) को कहा कि देश के युवा को बाहर जाने से रोका जा रहा है, जबकि चोरों के लिए रेडकार्पेट बिछा दिया जाता है. दीपके ने इस दौरान विजय माल्या और नीरव मोदी का भी जिक्र किया.

अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे देश के विजय माल्या जैसे लोग, जो 9000 करोड़ रुपए का घोटाला करके, लोगों को चूना लगाकर भाग गए, उन्हें नहीं रोका जाता है. नीरव मोदी 6500 करोड़ का घोटाला करता है, लोगों को चूना लगाता है, बैंक डुबा देता है, उसे नहीं रोका जाता है. मेहुल चौकसी को नहीं रोका जाता है. रोका किसे जाता है, 27 साल के सौरव दास को, जिसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने बुलाया. उसे कॉकरोच मूवमेंट की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था.’

सौरव दास के मामले पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सीजेपी नेता सौरव दास को संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद उनके पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी विसंगतियों के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने सोमवार को दास को यह नोटिस जारी किया और उनसे सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

बता दें कि सौरव दास ने कहा था कि सरकार को जब सीजेपी के समर्थकों के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा तो उनके पासपोर्ट में कमी निकाल रही है. उन्होंने कहा था कि सरकार ने जानबूझ कर पासपोर्ट में कमी बताई, जिससे वे लंदन न जा सकें.

यह भी पढ़ें : सौरव दास के पासपोर्ट में क्या थी दिक्कत? क्यों नहीं जा पाए लंदन, विदेश मंत्रालय का जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *