Headlines

कल से भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से शुरू होगा. यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. इसलिए जो भी टीम दूसरा टेस्ट जीतेगी, वह 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगी.

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मोहम्मद सिराज के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है, इसी बीच गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरनूर बराड़ के टेस्ट डेब्यू की संभावना को तूल दिया है. दूसरी ओर पिच को लेकर भी सवाल खड़े हैं, क्योंकि वेलिंगटन में शुरू से लेकर अंत तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला था. यहां जान लीजिए दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स.

पिच रिपोर्ट

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान का इतिहास रहा है कि यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. नई पिच पर यानी पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रह सकता है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, यहां बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. पहली और दूसरी पारी की तुलना में तीसरी और चौथी पारी में बल्लेबाजी काफी हद तक आसान हो जाती है, इसलिए हेगली ओवल मैदान पर खेले गए 15 टेस्ट मैचों में 9 बार सफल चेज हुआ है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है तो यह कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा.

हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 66 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें 22 बार टीम इंडिया और 16 बार न्यूजीलैंड की टीम विजयी रही है. उनके 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हेगली ओवल मैदान पर ये दोनों टीम केवल एक बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें कीवी टीम विजयी रही थी. भारत इस मैदान पर कभी टेस्ट मैच नहीं जीता है, वहीं न्यूजीलैंड भी पिछले 5 मैचों में यहां सिर्फ एक जीत दर्ज कर सका है.

मैच प्रिडिक्शन

क्राइस्टचर्च टेस्ट के विजेता का फैसला काफी हद तक टॉस पर निर्भर करेगा. क्योंकि पिछले चार मैचों में यहां 3 बार चेज करने वाली टीम जीती है और चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा था. इसलिए यहां पिछले चार मैचों में एक बार भी पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी नहीं रही है. वहीं फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर देखें तो टीम इंडिया बाजी मार सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, 11 जैकब डफी

यह भी पढ़ें:

एक टेस्ट पारी में शतक और 7 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में एक भारतीय शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *