Headlines

Eye Infection & Conjunctivitis: सुबह उठते ही खून की तरह लाल रहती हैं आंखें, हो सकती है यह बीमारी


सुबह सोकर उठने के बाद आंखें लाल दिखना कई लोगों के साथ होता है. कई बार यह नींद पूरी न होने, आंखों में सूखेपन या धूल-मिट्टी की वजह से होता है. लेकिन अगर रोज सुबह आंखें बहुत ज्यादा लाल रहती हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं. इनमें आंख की नस का फटना, एलर्जी, संक्रमण और पलकों में सूजन जैसी परेशानियां शामिल हैं.

आंखों के लाल होने की क्या होती है वजह?

सुबह आंखें लाल होने की एक वजह सबकंजंक्टिवल हेमरेज होती है. इसमें आंख के सफेद हिस्से पर मौजूद एक छोटी खून की नस फट जाती है. इससे आंख में खून जैसा लाल धब्बा दिखाई देता है. तेज खांसी, छींक, आंखों को जोर से मलना या भारी वजन उठाना इसकी वजह बनता है. इसके अलावा ड्राई आई की समस्या में भी सुबह आंखें लाल हो जाती हैं. रात में आंखों में नमी कम होने या पंखे और एसी की हवा सीधे आंखों पर पड़ने से ऐसा होता है.

संक्रमण और एलर्जी से भी लाल होती हैं आंखें

कंजंक्टिवाइटिस  आंख आना भी आंखों के लाल होने की एक आम वजह है. यह संक्रमण या एलर्जी के कारण होता है. संक्रमण होने पर आंखों में लालिमा के साथ पानी आता है और सुबह उठने पर पलकों पर चिपचिपापन या कीचड़ जम जाता है. वहीं, एलर्जी होने पर आंखों में खुजली और पानी आने की परेशानी होती है. इसके अलावा ब्लेफेराइटिस नाम की समस्या में पलकों के किनारों पर सूजन आ जाती है. इससे आंखों में जलन, लालिमा और पलकों पर पपड़ी जमने जैसी परेशानी होती है.

यह भी पढ़ें : Hair Loss In Men: तेजी से झड़ रहे हैं बाल? तुरंत कराएं ये टेस्ट, कहीं अंदर न हो बड़ी बीमारी 

आंखें लाल रहने पर कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर सुबह उठने पर कभी-कभी आंखें हल्की लाल होती हैं और कुछ समय बाद ठीक हो जाती हैं, तो इसकी वजह थकान या सूखापन हो सकता है. लेकिन अगर आंखों में बार-बार लालिमा रहती है, तो आंखों की जांच करानी चाहिए. आंख में तेज दर्द, धुंधला दिखाई देना, रोशनी से परेशानी या गाढ़ा पीला-हरा पानी आने पर जल्द डॉक्टर को दिखाएं. आंखों को बार-बार न मलें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल न करें. खासकर स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक आई ड्रॉप खुद से डालना नुकसानदायक होता है. 

यह भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा | anaemia in women india icmr survey report

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *