यूपी के गोरखपुर में 2017 में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आई तो उन पर गोरखपुर में अलग-अलग मोहल्लों के नाम बदलने के आरोप लगाकर सियासत की गई. योगी सरकार 2.0 में विरासत गलियारा की 3.6 किलोमीटर लंबी सड़क को भगवा-केसरिया रंग में कर दिया गया है. इस रास्ते में पड़ने वाली सभी मंदिर और मस्जिदों को भी इसी रंग में रंगा गया है.
रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद के इमाम ने कहा कि विरासत गलियारा के रंग से मस्जिद का रंग अलग न हो जाए, इसलिए उन्होंने खुद कहा कि इसे भगवा कर दो. रंग से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. लोगों का कहना है कि पूरा शहर भी अगर इसी रंग में रंग दिया जाएगा, तो पिंक सिटी जयपुर की तरह गोरखपुर की भी अलग पहचान हो जाएगी.
UPPCS 2025 का रिजल्ट रद्द, क्या 6 लाख से अधिक लोगों की दोबारा परीक्षा? वकील ने बताया
मस्जिद को भगवा रंगने पर मौलाना ने क्या कहा?
गोरखपुर के धर्मशाला और जटाशंकर के बीच स्थित हज़्जिन बीबी की मस्जिद मस्जिद के इमाम मौलाना शमसुद्दीन कहते हैं कि विरासत गलियारा को भगवा रंग में रंग जा रहा है. पूरा विरासत गलियारा एक ही रंग में दिख रहा है, यह बहुत ही अच्छी बात है. जब मस्जिद को रंगने की बात आई तो उन्होंने भी कह दिया कि जिस रंग में पूरा विरासत गलियारा रंगा जा रहा है, उसी रंग यानी भगवा रंग में मस्जिद को भी रंगा जाए.
मस्जिद को भगवा रंग में रंगने के लिए मौलाना ने खुद कहा?
जब उनसे सवाल किया गया कि मस्जिद तो आमतौर पर हरे-सफेद रंग में दिखाई देती है. इस पर उन्होंने कहा कि रंग से कोई लेना-देना नहीं है और मस्जिद को अगर दूसरे रंग में रंगा जाता तो अच्छा नहीं लगता, इसलिए उन्होंने खुद कहा कि इसे भी उसी रंग में रंग जाए, जिस रंग में पूरा विरासत गलियारा रंग जा रहा है.
मौलाना के मुताबिक, “उन्हें लगता है या भगवा रंग है लेकिन उन्हें इस रंग से कोई आपत्ति नहीं है. जब पूरा विरासत गलियारा एक रंग में रंग जा रहा है, तो मस्जिद भी इस रंग में रंगने से कोई दिक्कत नहीं है. उन लोगों को जयपुर की तरह गोरखपुर शहर भी अलग नजर आ रहा है.”
मस्जिद के केयर टेकर ने कहा- रंग पर नहीं हो राजनीति
हज़्जिन बीबी की मस्जिद के केयरटेकर शादाब खान कहते हैं कि लोग कुछ लोगों को यह कलर भगवा और केसरिया नजर आ रहा है लेकिन यह दरअसल राजस्थान के जयपुर की तरह गुलाबी यानी पिंक कलर में रंग है. यह कलर न भगवा है, न केसरिया बल्कि इसे पीच कलर भी कह सकते हैं. शादाब खान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छा काम कर रहे हैं और वह लोग एक ही रंग में पूरा विरासत गलियारा रंगे जाने से काफी खुश हैं. रंगों को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है.
उन्होंने कहा कि रंगों को लेकर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए. मुस्ताक बताते हैं कि करीब करीब 2 साल से यह काम चल रहा है और उन लोगों को काफी अच्छा लग रहा है कि शहर का विकास हो रहा है. गोरखपुर के जटाशंकर रोड के रहने वाले मुस्ताक खान ने कहा कि इस पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है. कोई किसी को कोई एतराज भी नहीं है. योगी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.
परिसीमन बिल पर यूपी में ही अटकी कांग्रेस की सांसें? नाराज MP राकेश राठौर ने गिनाईं 5 वजहें
