Headlines

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ बिगड़ी हवा, कई इलाकों में 300 के पार AQI


दिल्ली में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है. शनिवार (28 नवंबर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, राजधानी की हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है.

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 नवंबर को दिल्ली में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है. सुबह के समय ठंड महसूस होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. दोपहर में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. शाम होते ही तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी. रात के समय लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास होगा. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली में वोटर्स लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 3.37 लाख आवेदन, पढ़ें अपडेट

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है. 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है.

वहीं, 1 और 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन दिनों न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं.

दिल्ली की हवा खराब, कई इलाकों में AQI 300 के पार

मौसम के साथ दिल्ली में प्रदूषण भी बड़ी चिंता बना हुआ है. 28 नवंबर की सुबह अलग-अलग निगरानी स्टेशनों पर AQI के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिला. सिरिफोर्ट में AQI 300, ITO में 297, DTU में 298 और पंजाबी बाग में 279 दर्ज किया गया. आनंद विहार में AQI 261 और आरके पुरम में 244 रहा.

कुछ इलाकों में स्थिति थोड़ी बेहतर रही. नजफगढ़ में AQI 158, पूसा में 173 और मंदिर मार्ग पर 180 दर्ज किया गया. इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है.

दिल्ली में साइबर ठगी का इंटरनेशनल नेटवर्क बेनकाब, पुलिस ने 5 को पकड़ा

प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम

अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा और हवा की कम रफ्तार प्रदूषण की समस्या बढ़ा सकती है. ऐसे में हवा में मौजूद प्रदूषक कण आसानी से नहीं फैल पाएंगे. लोगों को सुबह की सैर के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर N95 मास्क लगाने की सलाह दी जाती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *