Headlines

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में सजी प्री-वेडिंग महफिल, वीडियो वायरल


Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है. यहां हर दिन लाखों लोग अपने काम और दूसरी जरूरतों के लिए सफर करते हैं. रोजाना एक ही समय पर ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्रियों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती और अपनापन भी बढ़ जाता है. कई बार ये रिश्ते इतने गहरे हो जाते हैं कि लोग एक-दूसरे की खुशियों और परेशानियों में परिवार की तरह शामिल होने लगते हैं.

इसी दोस्ती की एक दिलचस्प तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ महिलाओं ने अपनी होने वाली दुल्हन सहेली के लिए मुंबई लोकल ट्रेन में ऐसा आयोजन किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लोकल ट्रेन के डिब्बे में मनाया प्री-वेडिंग

दरअसल मुंबई की कुछ महिला यात्रियों ने अपनी सहेली की शादी से पहले उसके लिए खास सेलिब्रेशन आयोजित किया. इस कार्यक्रम की सबसे अनोखी बात यह रही कि इसके लिए किसी बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट या घर को नहीं चुना गया, बल्कि मुंबई की लोकल ट्रेन का लेडीज कोच ही उत्सव की जगह बन गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ट्रेन के डिब्बे को फूलों, सजावटी सामान और दूसरी चीजों से खूबसूरती से सजाया हुआ देखा जा सकता है. महिलाओं ने अपनी सहेली के स्वागत के लिए पहले से तैयारी की थी. जैसे ही होने वाली दुल्हन वहां पहुंची, सभी ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया. पारंपरिक तरीके से रस्में निभाई गईं और उसे शादी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

यह भी पढ़ें: ‘दिलरुबा दिलनशीं’ पर बच्चों संग नाचीं नेपाल की मैम, वीडियो वायरल

क्या होती है महाराष्ट्र की केलवन रस्म?

इस आयोजन को महाराष्ट्र की पारंपरिक केलवन रस्म से जोड़कर देखा जा रहा है. मराठी संस्कृति में शादी से पहले केलवन का विशेष महत्व होता है. इस परंपरा में दुल्हन या दूल्हे को परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग अपने घर आमंत्रित करते हैं. इस दौरान उनके लिए खास भोजन तैयार किया जाता है. उन्हें उपहार दिए जाते हैं और आने वाले वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया जाता है. यह केवल खाने-पीने का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि शादी से पहले अपनेपन और रिश्तों को मजबूत करने का एक खूबसूरत तरीका भी है. आमतौर पर यह रस्म घरों में आयोजित की जाती है, लेकिन मुंबई की इन महिलाओं ने इसे अपने रोजाना के सफर से जोड़कर एक अलग अंदाज पेश किया.

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स को महिलाओं का यह अंदाज बेहद पसंद आया. उनका कहना है कि मुंबई की लोकल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि यहां कई लोगों के लिए दोस्ती और रिश्तों का भी एक माध्यम है. रोज साथ सफर करने वाले यात्री कई बार एक-दूसरे के परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस आयोजन पर सवाल भी उठाए हैं. उनका मानना है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह निजी कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है. ट्रेन में दूसरे यात्री भी सफर करते हैं और उनकी सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस तरह के आयोजन के लिए रेलवे की अनुमति ली गई थी. इस पोस्ट पर रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित अधिकारियों को टैग किया है.

यह भी पढ़ें: Viral: पाक अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में मिला हलाल फूड, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *