मार्गशीर्ष महीने में चावल, दूध और तिल का दान बेहद शुभ माना जाता है. इन तीनों चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि आती है, मन को शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

चावल का दान: मार्गशीर्ष में चावल का दान करना अन्नदान का शुभ रूप माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती.

दान करने का सही तरीका: दान हमेशा श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए. चावल, दूध और तिल को साफ बरतन में रखकर मंदिर, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानपूर्वक दान कर सकते हैं.

तिल का दान: मार्गशीर्ष में काले तिल का दान पितरों की तृप्ति और शनि देव की कृपा से जोड़कर देखा जाता है. खासकर अमावस्या पर तिल से तर्पण करने की परंपरा है.

इन तिथियों पर करें दान: मार्गशीर्ष अमावस्या, पूर्णिमा, उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी दान-पुण्य के लिए विशेष मानी जाती हैं. इन अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करना और अन्न का दान करना शुभ माना जाता है.
Published at : 28 Nov 2026 07:29 AM (IST)
