Headlines

Video: नन्हे फैन को देख सलमान खान का पसीजा दिल, ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के बीच माथे पर Kiss कर लुटाया प्यार


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. वो फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस बीच सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान कड़ी सुरक्षा के बीच अपने एक नन्हे फैन से मिलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. 

सलमान खान ने नन्हे फैन के माथे पर किया किस

वायरल वीडियो में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स से घिरे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उनकी नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ती है. वो अपने सुरक्षाकर्मियों को इशारा करके बच्चे को अपने पास बुलाने के लिए कहते हैं. इसके बाद सलमान प्यार से बच्चे के गाल थपथपाते हैं और उसकी बात सुनने के लिए नीचे झुक जाते हैं. कुछ देर बातचीत करने के बाद सलमान बच्चे के माथे पर किस करते हैं.

बच्चे ने भी सलमान खान पर लुटाया प्यार

वहीं, बच्चा भी पंजों के बल खड़े होकर सलमान के गाल पर किस कर देता है. इसके बाद सलमान अपने इस नन्हे फैन के साथ पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाते हैं. दोनों के बीच की ये प्यारी मुलाकात कैमरे में कैद हो गई. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस सलमान के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होगा. ‘मातृभूमि’ देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में दिखेंगे सलमान खान

फिल्म में सलमान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *