Headlines

‘मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा…’ कुमार सानू ने खोला एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का राज


हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक कुमार सानू ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. हाल ही में उनका गाना ‘सुनियो जरा’ आया है. इसके प्रमोशन के दौरान सिंगर ने अपने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर बात की. उन्होंने एक ही साल में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे और अब उन्होंने बताया कि आखिर ये कारनामा उन्होंने कैसे किया था? इसे लेकर कुमार ने भगवान का धन्यवाद किया. 

कुमार सानू ने बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

कुमार सानू ने 90 के दशक में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. इस दिग्गज सिंगर ने साल 1993 में एक ही दिन के भीतर 28 गाने रिकॉर्ड करके तहलका  मचा दिया था. अब कुमार ने अपने घर पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इसे लेकर कहा, ‘अक्सर लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आपने एक ही दिन में 28 गाने कैसे गा लिए? मैं सबसे तेज सिंगर हूं. गानों को बहुत जल्दी समझ जाता हूं, ये भगवान का वरदान और पेरेंट्स का आशीर्वाद है. गाने को बहुत जल्दी पकड़ कर उसे तुंरत गा देना जानता हूं. मेरा स्टाइल था कि एक ही दिन में मैं 15 गाने तक रिकॉर्ड कर लिया करता था.’

मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा

कुमार सानू ने आगे बताया कि वो काफी सीधे सादे इंसान है और इसके लिए उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा. सिंगर ने कहा, ‘मेरे पीछे लोग भागते थे. क्योंकि कोई जब तरक्की करता है तो ऐसा ही होता है. लेकिन, मैं एक सीधा सादा इंसान हूं और इसके कारण मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा. हालांकि मुझे इसकी परवाह नहीं रही. मेरा स्वभाव ऐसा ही है और इसी वजह से मैं लगातार काम करता रहा.’

कुमार ने आगे बताया कि एक बार उन्हें 40 दिनों के लिए अमेरिका के दौर पर जाना था और बाकी लोग परेशान हो गए कि मैं चला गया तो उनका शूट रूक जाएगा. तब कुमार ने अपने सेक्रेटरी से कहा कि वो सभी को फोन करें और कहे कि अपने गाने रिकॉर्ड करवा लें.

‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’ गाना 9 मिनट में किया था रिकॉर्ड

कुमार ने आगे बताया कि आम तौर पर वो एक गाना 20 से 25 मिनट में रिकॉर्ड कर लेते थे. जबकि ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’ गाने की रिकॉर्डिग में उन्हें सिर्फ 9 मिनट का वक्त लगा था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *