Headlines

Pilot Training in India: भारत में कहां होती है सबसे सस्ती पायलट ट्रेनिंग? इन शहरों का रुख करें छात्र


आसमान में हवाई जहाज उड़ाना और एक कमर्शियल पायलट बनना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन इस सपने को पूरा करने के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती ट्रेनिंग का खर्च है. भारत में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में कई छात्र ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने का विकल्प भी तलाशते हैं. हालांकि  भारत में ही कुछ ऐसे शहर हैं जहां फ्लाइंग ट्रेनिंग के विकल्प मौजूद हैं और छात्र अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार संस्थान चुन सकते हैं.

पायलट ट्रेनिंग की फीस हर संस्थान में अलग होती है. यह विमान के प्रकार, उड़ान के घंटों, ईंधन की कीमत और ट्रेनिंग सुविधाओं पर निर्भर करती है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संसद में स्पष्ट किया है कि DGCA फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों को मंजूरी देता है, लेकिन CPL ट्रेनिंग की फीस निर्धारित या नियंत्रित नहीं करता. इसलिए किसी शहर को सबसे सस्ता मानने से पहले वहां के संस्थानों की फीस की तुलना करना जरूरी है.

हरियाणा में पायलट ट्रेनिंग विकल्प मौजूद

कम बजट में पायलट ट्रेनिंग का विकल्प तलाश रहे छात्रों के लिए हरियाणा के करनाल और हिसार पर विचार किया जा सकता है. यहां Haryana Institute of Civil Aviation के जरिए फ्लाइंग ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है. जानकारी के अनुसार फ्लाइंग ट्रेनिंग का खर्च लगभग 9,000 से 10,000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से बताया गया है. हालांकि यह पूरी CPL ट्रेनिंग का पैकेज नहीं है. ग्राउंड क्लास, अन्य रेटिंग और परीक्षा से जुड़े खर्च अलग हो सकते हैं. इसलिए एडमिशन लेने से पहले कुल खर्च की जानकारी लेना जरूरी है.

अमेठी भी हो सकता है विकल्प

उत्तर प्रदेश का अमेठी भी पायलट ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है. यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) स्थित है. यह देश के प्रमुख फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों में शामिल है. यहां कमर्शियल पायलट लाइसेंस के कोर्स की फीस करीब 55 लाख रुपये है. इसमें निर्धारित उड़ान प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं, जबकि कुछ अतिरिक्त खर्च अलग हो सकते हैं. बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं और स्थापित संस्थान के कारण छात्र इसे विकल्प के रूप में देख सकते हैं.

केरल में ले सकते हैं ट्रेनिंग

कमर्शियल पायलट बनने के लिए कम फीस वाला विकल्प केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी मौजूद है. यहां Rajiv Gandhi Academy for Aviation Technology में CPL ट्रेनिंग की सुविधा मिलती है. उपलब्ध फीस के अनुसार सिंगल इंजन विमान पर 200 घंटे की ट्रेनिंग का खर्च करीब 36.20 लाख रुपये है. वहीं मल्टी इंजन ट्रेनिंग को शामिल करने पर यह खर्च लगभग 42.45 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में भी ट्रेनिंग विकल्प मौजूद

मध्य प्रदेश का सागर जिला भी पायलट ट्रेनिंग के लिए एक विकल्प है. यहां Chimes Aviation Academy में छात्र फ्लाइंग ट्रेनिंग ले सकते हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यहां CPL ट्रेनिंग की फीस करीब 37.75 लाख रुपये बताई गई है. संस्थान में सिंगल और मल्टी इंजन दोनों तरह के विमानों से प्रशिक्षण की सुविधा है. मध्य प्रदेश में रहने वाले छात्रों के लिए इंदौर और भोपाल भी पायलट ट्रेनिंग के लिए एक विकल्प हैं. यहां Madhya Pradesh Flying Club (MPFC) के माध्यम से ट्रेनिंग लेने का विकल्प मिलता है. क्लब की प्रकाशित फीस के अनुसार CPL ट्रेनिंग का अनुमानित खर्च करीब 42.15 लाख रुपये है. इसमें सिंगल इंजन और मल्टी इंजन विमान से उड़ान प्रशिक्षण के साथ सिम्युलेटर ट्रेनिंग भी शामिल है.

महाराष्ट्र भी है एक विकल्प

महाराष्ट्र का गोंदिया भी पायलट ट्रेनिंग के लिए एक जाना-पहचाना विकल्प है. यहां National Flying Training Institute (NFTI), जिसे CAE Gondia के नाम से भी जाना जाता है, में कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग दी जाती है. उपलब्ध फीस के मुताबिक यहां CPL कोर्स का खर्च लगभग 42 लाख रुपये है. संस्थान में सिंगल इंजन और मल्टी इंजन विमानों से प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है.

इन बातो का रखें ध्यान

किसी भी फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेने से पहले केवल उसकी फीस देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. सबसे पहले यह जांचें कि संस्थान DGCA से मान्यता प्राप्त है या नहीं. इसके अलावा कोर्स में कितने घंटे की उड़ान शामिल है, सिंगल और मल्टी इंजन ट्रेनिंग की सुविधा है या नहीं और फीस में सिम्युलेटर व ग्राउंड क्लास का खर्च शामिल है या नहीं, इसकी जानकारी जरूर लें. भारत में CPL हासिल करने के लिए निर्धारित उड़ान अनुभव 200 घंटे का होता है. इसके अलावा मेडिकल फिटनेस, जरूरी परीक्षाएं और अन्य लाइसेंस संबंधी चीजें भी पूरी करनी होती हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main 2027 के लिए 15.69 लाख छात्रों ने भरा फॉर्म, 1.77 लाख की फीस बाकी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *