Headlines

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी


समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है. जिसे लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस मैनिफेस्टों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने ख़ासतौर से पार्टी की महिलाओं कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया और कहा कि वो सपा द्वारा किए गए नौकरी और रोजगार क वादों की जानकारी दे. 

अखिलेश यादव ने की पदाधिकारियों से अपील

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर पोस्ट कर कहा- ‘हमारे सभी संभावित प्रत्याशियों, संगठन व विभिन्न वाहिनियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों का यही प्रयास होना चाहिए कि हम आम जनता तक अपना ‘जन-मन का मैनिफेस्टो: 2027 अर्थात पीडीए का प्रणपत्र’ पहुँचाएँ और उसकी घोषणाओं के बारे में सरल तरीके से जनता को बताएँ कि इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा और भाजपा के राज में फैली महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति का उपाय ‘अपनी पीडीए सरकार’ बनाना है.

अब तक हमने दूसरों की सरकार बनाई है, इस बार ‘अपनी पीडीए सरकार’ बनाएँगे, हर संकट से मुक्ति पाएँगे. इस संदर्भ में हम अपनी पार्टी से जुड़ी हर महिला कार्यकर्ता से विशेष रूप से आह्वान करते हैं कि वे महिलाओं के बीच जाकर उन्हें हमारी सरकार बनने पर हर साल मिलने वाली 40,000 रुपये, मोबाइल, पीडीए के उत्थान की योजनाओं, उनके बच्चों के लिए स्कूलों के महत्व, और उनके युवा बच्चों के लिए हमारे द्वारा किए गए नौकरी-रोज़गार के वादों के बारे में बताए. 

साथ ही ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ के रूप में पीडीए के अर्थ के बारे में बताना है और साइकिल चुनाव-चिन्ह का बटन दबाने के लिए याद दिलाना है. आज आम जनता के लिए हम ‘पीडीए’ की एक नई व्याख्या कर रहे हैं: ‘पढ़ाई, दवाई, आमदनी’!

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस पर पार्टी के घोषणा पत्र को जारी किया है, जिसमें उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. सपा ने अपने मैनिफेस्टों में क़ानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोज़गार और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुख स्थान दिया है. इसलिए सपा मो अब इस घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी की है. 

अखिलेश-आजम के खिलाफ लगे पोस्टर, AIMIM बोली- मुजफ्फरनगर दंगों पर जवाब तो देना होगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *