रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं. तीन सीजन के बाद रोहित फिर से ‘कैप्टन’ कहलाएंगे. टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स में जा चुके हैं. ऐसे में 5 बार की चैंपियन टीम को एक नए कप्तान की जरूरत थी. सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को नजरंदाज करके MI ने फिर से ‘हिटमैन’ को जिम्मेदारी सौंपी है.
खबर यह भी है कि जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस का उपकप्तान बनने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बुमराह ने उसे ठुकरा दिया था. खैर अब रोहित के पास आईपीएल के इतिहास का सबसे सफल कप्तान बनने का मौका होगा. उनकी कप्तानी में MI 5 बार चैंपियन बन चुकी है. यहां देख लीजिए क्रिकेटरों ने रोहित के कप्तान बनने पर क्या प्रतिक्रिया दी है.
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस की तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – लीडर, ब्रदर, मेंटॉर. पलटन कुर्सी की पेटी बांध लो.
रोहित और सूर्यकुमार लंबे अरसे से मुंबई इंडियंस में एकसाथ खेल रहे हैं. एक समय सूर्या को भी मुंबई के संभावित कप्तान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन मैनेजमेंट का सोचना कुछ और ही था.
Suryakumar Yadav welcoming the Captain of Mumbai Indians, Rohit Sharma 😍 https://t.co/DKpwRGoBMf
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 27, 2026
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल 2011-2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. टीम इंडिया में कई सालों तक वह रोहित के साथ खेले हैं. उन्होंने नया कप्तान नियुक्त किए जाने पर रोहित को बधाई देकर लिखा – एक आखिरी बार. मुंबई चा राजा, रोहित शर्मा.
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “आप एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से अलग नहीं कर सकते, वैसे ही रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से अलग नहीं रखा जा सकता. रोहित को दोबारा कप्तान बनाने का फैसला शायद उस संस्कृति को वापस लाने की कोशिश है, जिसने MI फ्रेंचाइजी की पहचान बनाई थी.”
यह भी पढ़ें:
‘मैं तैयार नहीं था…अंबानी से बात हुई फिर…’, MI कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने किया खुलासा
