Headlines

‘परिसीमन बिल का विरोध किया तो…’, केशव मौर्य का अखिलेश पर निशाना


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य कानपुर पहुंचे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि संसद के दोनों सदनों से बिल पास होगा.

उन्होंने आगे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “बिल का समर्थन करेंगे तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो राहुल गांधी जैसा हाल होगा.” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को संसद आना चाहिए. अगर वे इस विधेयक का समर्थन करते हैं, तो शायद वे जनता के सामने अपना चेहरा दिखा पाएंगे. उन्होंने कहा कि इस बार मिल रहे संकेत साफ बताते हैं कि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में पारित हो जाएगा.

सपा के घोषणा पत्र पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया

आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा कर दिया. केशव मौर्य ने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी. वहीं दूसरी तरफ केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने सपा के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताया. उन्होंने कहा, “सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. सपा और कानून व्यवस्था दो अलग-अलग ध्रुव हैं. सपा सरकार में गुंडागर्दी तय है. जनता साइकिल को पंचर कर सैफई भेजना चाहती है.”

60 प्रतिशत वोट हासिल करना लक्ष्य- केशव मौर्य

केशव मौर्य ने बताया कि 2027 के लिए बीजेपी का 60% वोट हासिल करने का लक्ष्य है. केशव मौर्य ने कहा, “100 में से 60% वोट एनडीए के पक्ष में जुटाएंगे.” विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “40% वोटों में बंटवारा होगा. चारों तरफ कमल खिलेगा. 2027 में, उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हर जगह लोग कमल खिलाना चाहते हैं और ‘पंचर’ हो चुकी साइकिल को वापस सैफई भेजना चाहते हैं.”

‘अखिलेश अपनी बहनों-माताओं के समर्थन में आएं’, महिला आरक्षण बिल पर मेयर सुषमा खारवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *