बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जहां पहुंचते हैं, वहां महफिल अपने आप सज जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला एक खास इंस्टाग्राम इवेंट में, जहां किंग खान ने करीब 700 कंटेंट क्रिएटर्स के बीच अपने अंदाज और स्वैग से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस इवेंट में शाहरुख के साथ करण जौहर की मौजूदगी ने पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया। लेकिन शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ का लॉन्च। गाने पर शाहरुख ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि वहां मौजूद क्रिएटर्स भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। इतना ही नहीं, किंग खान ने क्रिएटर्स को अपना सिग्नेचर पोज भी सिखाया और उनकी बनाई वायरल रील्स को देखकर खूब एन्जॉय किया। ‘तू मिल जाए’ गाने पर बनी रील्स से लेकर भोजपुरी डायलॉग रीक्रिएशन तक, शाहरुख हर अंदाज में फैंस के साथ जुड़ते नजर आए। उन्होंने अपने फैनडम को लेकर कहा कि यह सिर्फ फैनडम नहीं, बल्कि उनका किंगडम है। वहीं बेटे अबराम से सीखे ‘ऑरा फार्मिंग’ के ट्रेंड का जिक्र करके भी उन्होंने सबका ध्यान खींचा। इवेंट में शाहरुख ने ‘किंग’ के टीजर और ट्रेलर में देरी को लेकर भी जवाब दिया और फिल्म में अपने नए अंदाज की झलक दी। ऑटोग्राफ, डांस और ढेर सारे सरप्राइज से सजी यह शाम पूरी तरह किंग खान के नाम रही।
