Headlines

पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले आकाशदीप दूसरे टेस्ट से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान


आकाशदीप दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें मैच के तीसरे दिन हेलमेट पर गेंद लगी थी, इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 29 रनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था. अब BCCI ने आधिकारिक पुष्टि करके बताया है कि आकाशदीप दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे.

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में तीसरे दिन आकाशदीप नंबर-9 पर बैटिंग करने आए थे. टीम इंडिया की पारी के 53वें ओवर में काइल जैमीसन बॉलिंग करने आए. इसी ओवर में जैमीसन के 2 तीखे बाउंसर आकाशदीप के हेलमेट पर लगे थे. फिजियो द्वारा जांच के बाद भी आकाशदीप ने बैटिंग करनी जारी रखी थी. फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम ने आकाशदीप की फिटनेस पर नजर बनाई हुई है.

 

53वें ओवर की है घटना

यह घटना भारत की पारी के 53वें ओवर की है. सामने काइल जैमीसन बॉलिंग कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद शॉर्ट लेंथ रही, जिसपर आकाशदीप ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला देरी से आगे आया. गेंद आकाशदीप के बैट का किनारा लेकर उनके हेलमेट की ग्रिल पर जा लगी. 

उसी ओवर में जैमीसन ने आकाशदीप की कड़ी परीक्षा ली. ओवर की पांचवीं गेंद एक बार फिर आकाशदीप के हेलमेट पर जोर से लगी. इस बार इम्पैक्ट पहले से ज्यादा था. फिजियो बाहर आया, जांच के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने बैटिंग जारी रखी. 

पहली पारी में लिए थे 5 विकेट

आकाशदीप का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बहुत तगड़ा झटका है. वह पहली पारी में भारत के टॉप गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उन्होंने पहली पारी में टॉम लाथम, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और मैट हेनरी को आउट किया था.

प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. जबकि लाइन आउट लेंथ के हिसाब से कृष्णा पहले टेस्ट में भारत के सबसे प्रभावी गेंदबाज साबित हुए थे. कृष्णा ने पहले टेस्ट मैच में कुल 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

क्राइस्टचर्च में पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचाई लाज, ध्रुव जुरेल ने जड़े 88 रन, भारत ने बनाए 246



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *