भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत की पारी के साथ हुई. दूसरा दिन समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 46 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बना लिए थे. वाशिंगटन सुंदर 10 रन पर और ध्रुल जुरेल 07 रन पर नाबाद लौटे थे. स्कोर बोर्ड देखकर लग रहा था कि तीसरे दिन भारतीय टीम बमुश्किल 200 रन का आंकड़ा छू पाएगी, टीम उससे पहले ही सिमट जाएगी, लेकिन तभी पिक्चर में आते हैं ध्रुव जुरेल, जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम की इज्जत बचाई और स्कोर 200 के पार पहुंचाया.
तीसरे दिन बुमराह को विकेट मिलने का इंतजार भी समाप्त हुआ. भले ही टीम इंडिया के लिए कुछ चीजें अच्छी रही हों, लेकिन न्यूजीलैंड के पास तीसरा दिन खत्म होने तक 243 रनों की बढ़त हो गई है. क्रीज पर मौजूद रचिन रवींद्र 46 रन पर और डेरिल मिचेल 05 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन रहा. तीसरे दिन कुल 86.1 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 7 विकेट के नुकसान पर 263 रन बने.
That’s stumps! Devon Conway 51(97) brought up his 15th test half century as Rachin Ravindra 46*(84) and Daryl Mitchell 5*(38) end the day unbeaten. Watch and follow all the action of the Test series LIVE in NZ on Sky Sport, Sport Nation NZ and The ACC. https://t.co/xKkYWC8UD2
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2026
ध्रुव जुरेल ने बचाई लाज
नंबर-7 के जुरेल ने 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाए. वह भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने गुरनूर बरार के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 64 (123 गेंद) रन की साझेदारी की. जुरेल की पारी और साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया 86.1 ओवर में 246/10 के स्कोर तक पहुंची. हालांकि इस स्कोर के साथ भारतीय टीम 110 रन पीछे रही. मेजबान न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356/10 रन बनाए थे.
बुमराह के विकेट का खत्म हुआ इंतजार
न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला था. कीवी टीम की दूसरी पारी के दौरान उन्होंने कप्तान टाम लाथम को अपना शिकार बनाया. इसके साथ उनका 292 गेंद का लंबा इंतजार खत्म हुआ. बुमराह को पिछला विकेट वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में मिला था. इस तरह उनके विकेट का इंतजार खत्म हुआ.
यह भी पढ़ें: भारत ने लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में चीन को रौंदा
