Headlines

US के लॉस एंजिल्स में 5 की तीव्रता का भूकंप, एयरपोर्ट को नुकसान, रिफाइनरी में लगी आग


अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए. शनिवार (28 नवंबर) को लॉस एंजिल्स में 5 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी वजह से कई जगहों पर नुकसान हुआ है. लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट के अंदर की छत के टाइल्स तक गिर गए. वहीं एक रिफाइनरी में आग लगने का भी दावा किया जा रहा है. भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं.

भूकंप के बाद कई जगहों पर आफ्टरशॉक भी महसूस हुआ. अहम बात यह भी है कि भूकंप की वजह से अभी तक किसी के मौत की जानकारी नहीं मिली है. ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद महज 45 मिनट में चार बार आफ्टरशॉक महसूस किया गया. झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं, दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया. इतना ही नहीं लोग डर की वजह से घरों और दुकानों से बाहर भी आ गए.

एयरपोर्ट के शीशे टूटे, कई जगह नुकसान

भूकंप के बाद लॉस एंजिल्स फायरब्रिगेड डिपार्टमेंट ने इमरजेंसी भूकंप प्रतिक्रिया व्यवस्था सक्रिय कर दी. शहर के सभी 106 फायरब्रिगेड सेंटर्स से कर्मचारियों को इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की स्थिति जांचने के लिए तैनात किया गया.

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट के टर्मिनल-7 में कुछ शीशे टूट गए और छत के कुछ पैनल गिर गए. हालांकि, हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ. मैनहट्टन बीच और हर्मोसा बीच के समुद्री तटों पर एहतियातन पियर बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

इससे पहले भी आ चुका है भूकंप

यूएसजीएस ने 4.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले आफ्टरशॉक की 30% संभावना जताई थी. लॉस एंजिल्स में इससे पहले 2014 में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इस लिहाज से शनिवार का भूकंप पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल रहा. कैलिफोर्निया भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है.

यह भी पढ़ें : DMK ने कब-कब लिया यू-टर्न? परिसीमन पर बदला पाला, जानें स्टालिने की पार्टी का इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *