भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से घेरा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (29 नवंबर) को कहा कि राहुल को अपने नाना नेहरू (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के लोकसभा में दिए बयान को पढ़ना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ नाम से पोस्ट शेयर की है. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर हमला किया है.
दरअसल, निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके दावा किया है कि 29 नवंबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया था.
निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि वे अपने नाना नेहरू के बयान को गौर से पढ़ें, जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया था.
भारत-चीन युद्ध को लेकर क्या बोली भाजपा
भाजपा सांसद ने कहा, ‘उस समय की पूरी कहानी कुछ इस तरह थी कि चीन भारत को युद्ध में हरा चुका था और भारतीय भूभाग पर उसका कब्जा हो गया था. यह युद्ध भारत ने अमेरिका के पैसे से लड़ा था, जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था.’
कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर – 258 258. 29 नवंबर 1962 प्रधानमंत्री नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया । @RahulGandhi जी अपने नाना नेहरू जी के बयान को गौर से पढ़िए जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया ।चीन हमको युद्ध में हरा चुका था हमारे भूभाग पर उसका क़ब्ज़ा हो गया था,यह युद्ध हमने अमेरिका के पैसे से लड़ा जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था,युद्ध हारने के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नेहरू जी से मिले और जम्मू कश्मीर बांटने का प्रस्ताव लेकर 28 नवंबर 1962 को पाकिस्तान जाकर राष्ट्रपति अयूब खान से मिले ।29 नवंबर 1962को भारतीय पत्रकारों को तथा BBC को जम्मू कश्मीर बांटने के समझौते की जानकारी ब्रिटिश मंत्री और अमेरिकी मंत्री ने दी ।संसद से सड़क तक हंगामा हुआ,लोकसभा की चर्चा में नेहरू जी को अपने मंसूबे पर पानी फिरता नज़र आया,उन्होंने कहा कि वे अख़बार नहीं पढ़ते तथा BBC का न्यूज़ नहीं सुनते । अमेरिका व ब्रिटेन की दलाली गांधी नेहरू परिवार की विचारधारा का हिस्सा है #CongressDarkHistory
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 28, 2026
युद्ध हारने के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नेहरू से मिले थे. वे जम्मू-कश्मीर बांटने का प्रस्ताव लेकर 28 नवंबर 1962 को पाकिस्तान जाकर राष्ट्रपति अयूब खान से मिले थे.
अमेरिकी और ब्रिटिश मंत्री का जिक्र क्या बोले निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि 29 नवंबर 1962 को पत्रकारों को जम्मू-कश्मीर बांटने के समझौते की जानकारी ब्रिटिश मंत्री और अमेरिकी मंत्री ने दी थी. इसके बाद संसद से सड़क तक हंगामा हुआ था. लोकसभा की चर्चा में नेहरू को अपने मंसूबे पर पानी फिरता नजर आया. उन्होंने कहा कि वे अखबार नहीं पढ़ते तथा न्यूज नहीं सुनते.
अपनी पोस्ट के अंत में निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए लिखा कि अमेरिका व ब्रिटेन की दलाली गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा का हिस्सा है. खास बात यह है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इन बातों की प्रामाणिकता के लिए संबंधित पुस्तक के पन्नों के स्क्रीनशॉट को भी संलग्न किए हैं.
यह भी पढ़ें : ‘आप बहुत बड़ी विरासत के वारिस…’, NDA की पासिंग आउट परेड के दौरान बोले राजनाथ सिंह
