इन मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हर साल अधिकतम 82,000 फ्रेश स्कॉलरशिप दी जाती है, जिनमें से 50 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं. योजना के तहत ग्रेजुएट स्तर की शुरुआती 3 वर्षों में 12,000 हजार प्रति वर्ष की सहायता मिलती है, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट और 5 वर्षीय प्रोफेशनल या इंटीग्रेटेड कोर्स के चौथे व पांचवें साल के विद्यार्थियों को 20,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है.

इस योजना में ग्रेजुएशन वाले छात्रों को तीन वर्षीय डिग्री कोर्स में कुल 36,000 छात्रवृत्ति मिलती है. वहीं 4 वर्षीय कोर्स में कुल 56,000 तक छात्रवृत्ति मिलती है. वहीं 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड या प्रोफेशनल कोर्स में लगभग 70,000 रुपये छात्रवृत्ति मिलती है, जबकि दो वर्षीय पीजी कोर्स में 40,000 मिलती है.

एनएससपी के पोर्टल पर इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हुए. फ्रेश आवेदन वाले छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 बताइ गई है जबकि रिन्यूअल आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 थी. इसके बाद संस्थान एल 1 वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और गलती सुधार की प्रक्रिया फ्रेश आवेदकों के लिए 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि एल 2 वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी.

इसमें आवेदन के लिए छात्र के संबंधित बोर्ड की 12वीं कक्षा में अपनी स्ट्रीम 80% के ऊपर अंक लाना जरूरी है. वहीं छात्र एआईसीटीई-यूजीसी संबंधित नियामक से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित डिग्री कोर्स कर रहा हो. इसके अलावा परिवार के सभी सोर्स से वार्षिक आय 4.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

इस भर्ती की कुल सीटों को लिंग के आधार पर 50-50 प्रतिशत में बांटा गया है. इसमे 50% छात्रों और 50% छात्राओं के हिसाब से रखा गया है. वहीं स्ट्रीम के आधार पर तीन अनुपात एक अनुपात तीन रखा गया है. इसके अलावा सामाजिक आरक्षण के तहत एससी को 15%, एसटी को 7.5% और ओबीसी को 27% तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को 5% से अधिक आरक्षण मिलता है.

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल scholarships.gov.in. पर जाकर चेक योर एलिजिबिलिटी पेज पर अपनी पात्रता और योजना की आखिरी तारीख देखें. इसके बाद अपने आधार या नामांकन आईडी के जरिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें. अब लॉगिन करके फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें. अब एजुकेशनल डिटेल और पर्सनल डिटेल भरें. इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
Published at : 29 Nov 2026 08:30 AM (IST)
Tags :
