मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और लोक जन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) नेता चिराग पासवान ने पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के बीच अपने परिवार संग राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे. बाबा श्याम के दर्शन कर उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली की कामना की. खाटू श्याम जी के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मीडिया से भी रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने पांच राज्यों हो रहे चुनावों पर भी बड़ा दावा किया है.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता चिराग पासवान शुक्रवार को राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम जी दर्शन के लिए पहुंचे थे. मंदिर पहुंचते ही श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई. कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने चिराग पासवान को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया.
फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी के पास होने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, ‘202 विधायकों के…’
केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में रहे कड़े इंतजाम
प्रशासन की ओर से एसडीएम मोनिका सामोर और तहसीलदार शैलजा शेखावत ने स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जिसमें थाना इंचार्ज पवन चौबे, सदर इंचार्ज अमित नागोरा, ईओ ओमप्रकाश, एएसआई डीपी चावला और एचएम राहुल चौधरी सहित भारी पुलिस बल तैनात था.
पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में NDA की जीत का दावा
बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मीडिया से मुखातिब हुए. पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि “पश्चिम बंगाल सहित अन्य पांच राज्यों में एनडीए की सरकार बनने वाली है.” उनके मुताबिक, वहां के मतदाताओं ने कथित अत्याचारों के खिलाफ वोट डाला है और जल्द ही परिणाम सबके सामने आ जाएंगे.
सीकर में चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार से त्रस्त होकर नरेंद्र मोदी के विचारों की सरकार लाने के लिए वोट किया है. उन्होंने दावा किया है कि 4 मई को जब परिणाम घोषित होंगे तो पांचों राज्यों में NDA की नरेंद्र मोदी की विचारधारा की सरकार बनेगी.
