Headlines

विराट कोहली ने बताए RCB की जीत के 2 कारण, जो कहा वो सभी टीमों को जानना चाहिए


आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने आसानी से 206 रन चेज कर दिए. घर पर यह आरसीबी की चौथी जीत रही. मैच के बाद विराट कोहली ने आरसीबी की जीत के दो कारण बताए, जो बाकी सभी टीमों को जानने चाहिए. गुजरात के खिलाफ किंग कोहली का बल्ला भी गरजा. विराट ने 44 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली. विराट को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 55 रन बनाए. उन्होंने 20 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी थी. 

जीत के बाद विराट कोहली ने कहा, “हमें शुरू में ही हालात का अंदाजा लगाना था. हम बस एक साझेदारी से दूर थे. हम कोशिश करना और विश्लेषण करना चाहते थे. पडिक्कल ने इस सीजन में ऐसा दो बार किया है. सच कहूं तो यह काफी कम होता है. पडिक्कल की पारी काफी महत्वपूर्ण रही. मैं गेम में बने रहने की कोशिश कर रहा था. मेरी और पडिक्कल की साझेदारी अहम साबित हुई.”

आरसीबी के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, “हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया. स्पिनर्स ग्रिप नहीं बना पा रहे थे. एक बार जब आप हालात को समझ लेते हैं, तो आप खुद को बैक करते हैं. मैसेज बहुत साफ था. हमें इसके लिए जाना था. हमें कोई शक नहीं था. बॉडी लैंग्वेज भरोसे से आती है. हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं. हमारे पास क्रुणाल पांड्या की क्रिकेट की समझ है. आप उनकी गेंदबाजी में देख सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन हमें बहुत कॉन्फिडेंस देता है. हमारे पास ग्रुप में गहराई और कॉन्फिडेंस है. हम यहां खेलकर खुश थे, यह क्रिकेट खेलने के लिए एक खास जगह है. घर पर खेलना और चार मैच जीतना शानदार रहा है. यह एक शानदार शुरुआत रही है.”

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए. साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, आरसीबी ने 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से सिर्फ 5 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें- 

आज DC और PBKS के बीच पहला मैच, जानें दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *