Centipede Removal Tips : अक्सर घरों में, खासकर किचन, बाथरूम और टॉयलेट जैसे जगहों पर कनखजूरे (centipedes) दिखाई दे जाते हैं. ये छोटे-छोटे लेकिन डरावने दिखने वाले कीड़े नमी वाली जगहों पर जल्दी पनपते हैं. कई लोग इन्हें देखते ही घबरा जाते हैं, खासकर महिलाएं किचन से बाहर तक आ जाती हैं. समस्या सिर्फ इनके दिखने की नहीं है, बल्कि ये कभी-कभी काट भी सकते हैं जिससे स्किन पर लालपन, खुजली और जलन हो सकती है. बारिश और गर्मी के मौसम में इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस समय घरों में नमी ज्यादा हो जाती है. खासकर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर वाले घरों में ये ज्यादा देखने को मिलते हैं. अगर आपके किचन के सिंक, बाथरूम के नाले या पाइपलाइन में दरारें या नमी है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि किचन सिंक और बाथरूम में कनखजूरे ने एंट्री ले ली तो किन तरीकों से इनको घर से दूर करें.
किन तरीकों से घर से दूर करें कनखजूरे
1. नमी को खत्म करें, क्योंकि कनखजूरे नमी में रहते हैं – कनखजूरे ज्यादातर उन जगहों पर आते हैं जहां पानी या नमी होती है. इसलिए सबसे पहला कदम घर को सूखा रखना है. किचन का सिंक इस्तेमाल के बाद अच्छे से सुखाएं. टपकते नल या पाइप को तुरंत ठीक कराएं. बाथरूम और किचन में पानी जमा न होने दें. रात में सोने से पहले फर्श को भी सूखा रखें. अगर नमी खत्म हो जाएगी तो कनखजूरे खुद-ब-खुद कम हो जाएंगे.
2. सफाई रखें, गंदगी इन्हें अट्रैक्ट करती है – कनखजूरे खाने के छोटे-छोटे कणों और गंदगी की वजह से भी आते हैं. इसलिए सफाई बहुत जरूरी है. किचन में गिरे हुए खाने के टुकड़े तुरंत साफ करें. स्लैब, गैस स्टोव और कोनों की रोज सफाई करें. डस्टबिन को ढक कर रखें और रोज खाली करें. सिंक और नालियों को समय-समय पर साफ करते रहें. जितनी साफ जगह होगी, उतने ही कम कीड़े आएंगे.
3. घर की दरारें और छेद बंद करें – कई बार कनखजूरे दीवारों, टाइल्स और पाइप के छोटे-छोटे गैप से अंदर आ जाते हैं. दीवारों और टाइल्स की दरारों को सील कर दें. दरवाजों के नीचे अगर गैप है तो डोर स्वीप लगाएं. पाइपलाइन के आसपास के खुले हिस्से बंद करें. इससे उनके आने का रास्ता ही बंद हो जाएगा.
यह भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मी में बिना काम किए भी क्यों लगती है थकान? डॉक्टर ने बताया असली कारण
4. घरेलू उपाय अपनाएं –अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजें भी मदद कर सकती हैं. नीम का तेल या नीम की पत्तियां रखें, लौंग और तेजपत्ता को कोनों में रखें. बोरिक पाउडर का हल्का छिड़काव करें. ये चीजें कीड़ों को दूर रखने में मदद करती हैं.
5. कीटनाशक स्प्रे या पेस्ट कंट्रोल का इस्तेमाल करें – अगर समस्या ज्यादा बढ़ गई है तो मार्केट में मिलने वाले कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें, जहां कनखजूरे ज्यादा दिखते हैं वहां छिड़काव करें. अगर फिर भी कंट्रोल न हो तो पेस्ट कंट्रोल सर्विस बुलाएं.
6. घर के बाहर की सफाई भी जरूरी है – कई बार समस्या घर के बाहर से शुरू होती है. छत, बालकनी और गार्डन को साफ रखें. गीली मिट्टी, लकड़ी या कचरा जमा न होने दें. पौधों को दीवार से थोड़ा दूर रखें.
यह भी पढ़ें – Mouthwash Side Effects: माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल बढ़ा सकता है ब्लड प्रेशर, डॉक्टर ने बताए इसके चौंकाने वाले असर
