Headlines

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम नेहा पेंडसे संग मुंबई के बीच सड़क पर हुई दिल दहला देने वाली घटना, बोलीं-उसने अचानक मुझे पकड़ लिया


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली नेहा पेंडसे ने हाल ही में एक ऐसी घटना का जिक्र किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके संग ये घटना मुंबई में घटित हुई थी. नेहा ने बताया कि ये घटना महज 1 घंटे की थी,लेकिन उसका डर उनके अंदर जिंदगी भर के लिए बैठ गया.

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में नेहा पेंडसे ने बताया,’एक आदमी अपनी गाड़ी रोकर उनसे रास्ता पूछ रहा था. जब एक्ट्रेस को समझ नहीं आया तो वो उसके पास जाकर बात सुनने की कोशिश करने लगीं.जैसे ही वो उसके पास गईं, उसने अचानक उन्हें पकड़ लिया और उससे कि वो कुछ समझ पाती, वो गाड़ी लेकर निकल गया.उन्होंने बताया कि उनके पास क्रूज गाड़ी की चाबी थी, उसका बड़ा ब्लॉक रिमोट था. मैंने जोर से दे मारा उसकी गाड़ी पर,वो पीछे की स्क्रीन पर लगा.’

नेहा पेंडसे बहुत ज्यादा डर गई थीं

नेहा पेंडसे ने आगे बताया,’उसने जोर से ब्रेक मारा. उस वक्त मेरी हालत खराब हो गईथी. एक सेकंड के लिए वो रुक गया.मुझे लगा कि अगर उसने गाड़ी रिवर्स ले ली तो मैं क्या करती. वो देखने के लिए रुका था कि उसकी गाड़ी में कितना नुकसान हुई. वो मेरी जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड था, जो मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी.’

ये भी पढ़ें:-यूट्यूब से हटाया गया ध्रुव सरजा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का ट्रेलर, नोरा फतेही के गाने को लेकर हुआ था बवाल

आपको बता दें नेहा पेंडसे एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं.उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी.नेहा का पहला शो था कैप्टन हाउस, जो एक हॉरर शो था.उस दौरान नेहा की उम्र महज 10 साल थी. उसके बाद एक्ट्रेस ने हसरतें और पड़ोसन जैसे शोज में काम किया.

टीवी शोज के अलावा नेहा को कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है. उन्होंने सबसे पहले 1999 में आई फिल्म दाग द फायर में काम किया था. उसके बाद उन्हें प्यार कोई खेल नहीं जैसी फिल्म में देखा गया था.

ये भी पढ़ें:-संजय दत्त फिर बल्लू बन बड़े पर्दे पर मचाएंगे आतंक, बोले-जेल में मिला खलनायक के सीक्वल का आइडिया

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *