KKR vs LSG Super over IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार को केकेआर से हार के बाद माना कि लखनऊ सुपरजायंट्स को ब्रेक कि जरूरत है. लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. LSG ने अब तक आठ मैचों में कुल छह हार का सामना किया.
आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया. यह लखनऊ का आठवां मुकाबला था. 26 अप्रैल 2026 को हुए IPL के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया. लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सुपर ओवर में एक गेंद में एक रन बनाया और नॉट आउट रहे.
हमें ब्रेक की जरूरत है- ऋषभ पंत
लखनऊ अभी तक लगातार पांच मैच हार चुकी है और उसकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमें सच में एक ब्रेक चाहिए, मुझे लगता है हम रिफ्रेश होने वाले हैं. हमेशा प्रेशर रहता है और ये हमेशा प्रेशर गेम रहेगा, लेकिन हमें जवाब अपने अंदर ढूंढना है, बाहर नहीं और बस चीजें सिंपल रखनी हैं.’
यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर
सुपर ओवर में क्या रही हार की वजह?
केकेआर ने 7 विकेट और 20 ओवर में कुल 155 रन बनाकर LSG को 156 का टारगेट दिया था. LSG को केकेआर का सामना करना बेहद मुश्किल लग रहा था. हालांकि, मोहम्मद शमी ने अपने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 155 रन कर दिया जिससे एलएसजी को एक और जीवनदान मिला और मैच सुपर ओवर में बदल गई.
यह भी पढ़ें- मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
पंत ने क्या कहा
पंत ने कहा, ”हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ये सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों की बात नहीं है. पूरी टीम की जिम्मेदारी है और बहुत लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे. हमने ग्रुप में चर्चा की और सुपर ओवर के लिए निकोलस पूरन का नाम आया. वो शायद अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.”
