Headlines

एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ पर लगेगा ताला, इस दिन टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड


नागिन 7 के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है और वो ये है कि जल्द ही ये शो ऑफ एयर होनो वाला है. नागिन 7 का जब प्रीमियर हुआ था, इस शो ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. यहां तक की टीआरपी लिस्ट में भी नंबर वन पर कब्जा कर लिया था.

लेकिन, धीरे-धीरे टीआरपी में इस शो की हालत खराब होती रही. शानदार स्टारकास्ट के बाद भी कमजोर कहानी की वजह से इस शो को लेकर धीरे-धीरे दर्शकों का इंट्रेस्ट कम होने लगा. टीआरपी में शो की बुरी हालत देखने के बाद मेकर्स ने फैसला किया है कि नागिन 7 पर अब ताला लगा दिया जाएगा.

एकता कपूर ने नागिन 7 के ऑफ एयर होने की खबर को किया कंफर्म

वैसे तो शो के ऑफ एयर होने की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई थी. लेकिन, ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया था. अब शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद ये कंफर्म कर दिया है कि नागिन 7 ऑफ एयर होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-Michael box office: माइकल जैक्सन की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ा ये रिकॉर्ड, ओपेनहाइमर को भी पछाड़ा

हाल ही में एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो नागिन 7 की टीम के साथ नजर आ रही थीं. इसी दौरान उन्होंने बताया कि नागिन 7 ऑफ एयर होने वाला है. वीडियो में एकता कपूर ने ये भी बताया कि नागिन 7 पर उनके बर्थडे के मौके पर ताला लगेगा.

रिपोर्ट के अनुसार अब नागिन 7 के 8 ही एपिसोड बचे हैं. मालूम हो एकता कपूर का जन्मदिन 7 जून को होता है. ऐसे में नागिन 7 का एपिसोड 7 जून को ही टेलीकास्ट होगा. नागिन 7 के पहले एपिसोड का प्रीमियर 27 दिसंबर 2025 को हुआ था.

ये भी पढ़ें:-बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के इवेंट में इमोशनल हुए आमिर खान, छलक पड़े आंसू

गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इतनी जल्दी इस शो को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है. शो के ऑफ एयर होने से पहले नागिन 7 में कई कलाकारों की एंट्री होगी, जिसकी वजह से कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलनेंगे. इतना ही नहीं शो में जल्द ही लीप दिखाया जाने वाला है.

ये भी पढ़ें:-बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के इवेंट में इमोशनल हुए आमिर खान, छलक पड़े आंसू

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *