Headlines

कौन हैं साहिल परख? कुछ दिन पहले मौत को दी मात! अब RCB के खिलाफ IPL में डेब्यू का मिला मौका


Who is Sahil Parakh: आईपीएल 2026 के 39वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें मैदान पर हैं. मुकाबले के लिए दिल्ली ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज साहिल परख को मौका दिया है. टीम से श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पथुम निसांका को बाहर किया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कुछ दिन पहले (24 अप्रैल) साहिल को बुरी तरह चोट लगी थी. मानिए साहिल ने मौत को मात दी थी. अब उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका मिल गया है. 

24 अप्रैल को खबर आई थी कि अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान साहिल के चेहरे पर चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा था. अब सिर्फ तीन दिन के बाद ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. तो आइए जानते हैं कि आखिर साहिल परख कौन हैं. 

कौन हैं साहिल परख?

साहिल महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं. उनका जन्म 07 जून, 2007 में हुआ था. उनकी उम्र 18 साल है. साहिल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. साहिल भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा साहिल ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सुर्खियां बटोरी थीं. 

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में साहिल का ताबड़तोड़ प्रदर्शन 

2025 के महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में साहिल ईगल टाइटंस नासिक के लिए खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे. 

साहिल को दिल्ली ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. 

सिर्फ 2 टी20 खेले

रिकॉर्ड में दर्ज होने वाले साहिल ने अब तक सिर्फ 2 ही टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने यह मैच महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे. इसमें एक मैच गोवा के खिलाफ और एक यूपी के खिलाफ था. हालांकि दोनों ही मैचों में साहिल कुछ खास नहीं कर सके थे. 2 मैचों में उन्होंने कुल 24 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 18 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप’, IPL 2026 के बीच अजीब दावा; लैब भेजने की हुई मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *