Headlines

पंजाब: पटियाला के राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, भारी पुलिस बल तैनात


पंजाब के पटियाला में सोमवार, 27 अप्रैल की रात जोरदार धमाके की खबर है. यह विस्फोट राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर हुआ. रात करीब 8:30 से 9.00 बजे के बीच लोगों को तेज ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी, जिससे अलाका दहल हया. जांच के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर रात करीब 8:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका किलोमीटर नंबर 1174/1–6 के पास हुआ.

ब्लास्ट के कारणों का नहीं चला पता

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है.

मौके से शव भी बरामद

सूत्रों की मानें तो पुलिस को घटनास्थल से एक शव भी बरामद हुआ है, जिसके चिथड़े उड़े हुए थे. शव के अलग-अलग हिस्से मौके से बरामद किए गए हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि शव का संबंध ब्लास्ट से है या नहीं लेकिन लोगों का मानना है कि बम प्लांट करने वाले आरोपी की ही ब्लास्ट में मौत हुई है.

पुलिस द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि यह घटना रात में मालगाड़ियों के लिए बने रेलवे ट्रैक पर हुई है. ब्लास्ट की तीव्रता कम थी, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान होने से बच गया. हालांकि, ट्रैक को रिपेयर की जरूरत है क्योंकि विस्फोट में उसे नुकसान पहुंचा है. एक शव भी बरामद दिया गया है. अभी इसकी जांच की जा रही है कि बॉडी और ब्लास्ट में कोई संबंध है या नहीं. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक की टीम कुछ सैंपल लेकर जांच में जुट गई है. जल्द ही ब्लास्ट के पीछे के मकसद और आरोपी की पहचान की जाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *