Headlines

ताबूत के सामने नचाई लड़कियां, मृतक की अंतिम इच्छा में पूरे परिवार ने लगाए ठुमके! हैरान इंटरनेट


सोचिए…जहां आमतौर पर अंतिम संस्कार में सन्नाटा, आंसू और गम का माहौल होता है, वहीं अगर अचानक म्यूजिक बजे, डांसर स्टेज पर आ जाएं और लोग उदासी छोड़कर ‘जश्न’ मनाने लगें…तो कैसा लगेगा? सुनने में अजीब लग रहा है ना, लेकिन ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला थाईलैंड से सामने आया है, जहां एक शख्स की आखिरी इच्छा ने पूरे माहौल को बदलकर रख दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

अंतिम संस्कार में डांस, लोग रह गए दंग

दरअसल, यह मामला थाईलैंड के Nakhon Si Thammarat प्रांत के एक बौद्ध मंदिर का है. यहां 59 साल के एक शख्स के अंतिम संस्कार से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया. परिवार ने तीन महिला डांसर्स को बुलाया, जिन्होंने ताबूत के सामने डांस परफॉर्म किया. मौके पर मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को देखते रह गए. कुछ लोग इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे, तो कुछ लोग लाइव स्ट्रीम भी कर रहे थे. आमतौर पर जहां शांति और गम का माहौल होता है, वहां यह दृश्य बिल्कुल अलग नजर आया.

आखिरी इच्छा ने बदल दिया माहौल

बताया जा रहा है कि यह सब उस शख्स की आखिरी इच्छा थी. उसने अपने परिवार से कहा था कि उसकी मौत पर रोना-धोना न किया जाए, बल्कि उसकी जिंदगी को खुशी के साथ याद किया जाए. इसी वजह से परिवार ने पारंपरिक तरीके से अलग हटकर यह फैसला लिया और डांस का आयोजन कराया, ताकि माहौल गमगीन न होकर हल्का और यादगार बने.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोग इसे “जीवन का जश्न” बता रहे हैं तो कुछ इसे पूरी तरह गलत और असंवेदनशील मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…“कम से कम गम में डूबने से अच्छा है खुशी से विदाई देना.” दूसरे ने कहा…“ये परंपरा के खिलाफ है, ऐसा नहीं होना चाहिए.” वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया…“अगर बच्चों के सामने ऐसा होगा तो क्या ये सही है?”

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *