Headlines

London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट


London Stabbing: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू मारने की वारदात सामने आई है. जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां यहूदी आबादी का बड़ा हिस्सा रहता है. इलाके में दो लोगों को चाकू मारा गया है. इसकी पुष्टी शोमरिम ने की है. 

NYT के मुताबिक, चैरिटी के मुताबिक गोल्डर्स ग्रीन रोड पर हुए हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं. इसके बाद शोमरिम के सदस्यों ने हमलावर को पकड़ लिया. शोमरिम एक यहूदी चैरिटी है. इसे स्वयंसेवक चलाते हैं. यह इस इलाके में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गश्त करती है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल किसी तरह का बयान नहीं दिया है. 

रोड पर याहूदियों को चाकू मार रहा था हमलावर

चैरिटी ने X पर पोस्ट किया है. इसमें अपने बयान में बताया कि एक आदमी को गोल्डर्स ग्रीन रोड पर चाकू लेकर भागते हुए देखा गया. वह सड़क पर चल रहे यहूदी लोगों को चाकू मारने की कोशिश कर रहा था. शोमरिम ने तुरंत कार्रवाई की और उस संदिग्ध को पकड़ लिया.

चैरिटी ने आगे कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने टेजर का इस्तेमाल किया. चैरिटी ने जानकारी दी कि उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन दो लोगों को चाकू लगा था, उनका इलाज हत्जोला कर रही है

हत्जोला भी उसी इलाके में काम करने वाली एक और मेडिकल चैरिटी है. इससे पहले हत्जोला पर भी आग लगाने की घटना सामने आई थी. तब भी जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया था. तब करीबन 10 लाख पाउंड का नुकसान झेलना पड़ा था.

हमलावर को किया गिरफ्तार

फिलहाल इस घटना में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पीड़ितों की हालात के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है. हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वहीं, घटना के तुरंत बाद एक मेडिकल हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा.  The Jewish Chronicle ने बताया कि घायलों में एक शोमरिम का स्वंयसेवक था. 

यह भी पढ़ें: 
ईरान-अमेरिका के बीच घिस रहा पाकिस्तान? अफगानिस्तान पर कर रहा उकसावे वाली कार्रवाई, आखिर क्यों?   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *