Pisces Rashifal May 2026: मीन राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.
आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि (Meen Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.
मीन राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Pisces May 2026 Horoscope)
बिजनस और वेल्थ
महीने की शुरुआत से 10 मई तक आपकी राशि में मंगल-शनि का द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे जिससे बड़े बिजनेसमैन आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में रहेंगे, उन्हें आपकी प्रगति सहन नहीं होगी, इसलिए आपको अलर्ट रहना होगा.
13 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड बुध द्वितीय भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे जिससे आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी डीलिंग या माइनिंग बिजनेसमैन को कोई बड़ा सरकारी या निजी प्रोजेक्ट मिलेगा, उसमें आपकी गंभीरता और काम के प्रति लगन ही आपकी पहचान बनेगी.
पार्टनर के साथ पुराने हिसाब-किताब को पूरी तरह साफ करने का महीना है, साथ ही नया एग्रीमेंट करने जा रहे हैं, तो 5,6,7,13,14,20,25,26,27 तारीख आपके लिए बहुत मजबूत है, आपसी विश्वास से बड़ा मुनाफा होगा.
14 मई से बुध तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम संबंध रहने से वैश्विक टैरिफ नीतियों में बदलाव के कारण कच्चे माल की लागत थोड़ी बढ़ सकती है, अपनी इन्वेंट्री और स्टॉक को मैनेज कर लें, ताकि अंत में बजट न बिगड़े.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से जमीन के अटके हुए कागजात पूरे होंगे, सरकारी टेंडरों में आपकी पकड़ मजबूत होगी और राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है.
29 मई से सप्तम भाव के लॉर्ड बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पारिवारिक काम में नई तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, नई जनरेशन का बिजनेस में हस्तक्षेप करना लाभदायक रहेगा.
जॉब और प्रोफेशन
महीने की शुरुआत से 14 मई तक सूर्य द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम संबंध रहने से एंप्लॉयड पर्सन के बॉस के साथ संबंध शानदार होंगे, जिसके पीछे आपकी ईमानदारी और निष्पक्ष दृष्टिकोण होगा, वे आपको फ्यूचर की किसी बड़ी टेक जिम्मेदारी के लिए चुन सकते हैं.
गुरु चतुर्थ भाव में रहते पांचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि अष्टम भाव, दशम भाव, द्वादश भाव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में कार्य को लेकर जमकर सराहना होगी, साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो आपके करियर को नई दिशा देगा.
7,13,14,20,25,26,27 तारीख को अनएंप्लॉयड पर्सन को जॉब के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, अपनी स्किल्स को अपडेट रखें, किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है.
11 से 25 मई तक सूर्य कृतिका नक्षत्र में होने से इस महीने आधिकारिक ट्रैवलिंग के दौरान सीनियर और बॉस से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो दूसरों के पास नहीं होगा, जूनियर्स के साथ मिलकर आप किसी मुश्किल प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर लेंगे.
14 मई से चतुर्थ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से आपके मित्र आपके लिए नए करियर आइडिया लेकर आएंगे, हिडन एनिमी आपकी बौद्धिक क्षमता के सामने टिक नहीं पाएंगे और खुद ही पीछे हट जाएंगे.
15 मई से सूर्य तृतीय भाव में रहते दशम भाव से षडाष्टक संबंध रहने से ऑफिस में गलती कोई और करेगा और पर्ची आपके नाम की कटेगी, ऑफिस में हो रही गपशप और पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रखें.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप
महीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम संबंध रहने से मई महीने में प्रेम संबंधों में गंभीरता और गहराई आएगी, आप और आपके पार्टनर भविष्य की सुरक्षा और संपत्ति को लेकर चर्चा कर सकते हैं, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी.
5,6,7,13,14,20,25,26 तारीख को नया घर खरीदने या पुराने घर का रिनोवेशन या डेकोरेशन करने के लिए बहुत अनुकूल है, किसी कमर्शियल प्लॉट या एग्रीकल्चर लैंड में निवेश करना भविष्य के लिए जैकपॉट साबित होगा.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से मैरिड लाइफ में स्थिरता रहेगी और आप दोनों मिलकर घर के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, लाइफ पार्टनर का व्यावहारिक दृष्टिकोण आपको मानसिक शांति देगा.
14 मई से चतुर्थ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से आप किसी अनाथालय के निर्माण में मदद करना या मजदूरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने में लग सकते हैं, जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, गुप्त दान आपके लिए फलदायी रहेगा.
29 मई से सप्तम भाव के लॉर्ड बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे अनमैरिड पर्सन के लिए किसी प्रतिष्ठित और संपन्न परिवार से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, यह रिश्ता आपके ननिहाल पक्ष से आने की संभावना है.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स
महीने की शुरुआत से 13 मई तक बुध द्वितीय भाव में रहते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
11 मई से मंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से खेल के मैदान में आपका स्टेमिना और धैर्य आपको विजेता बनाएगा, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग या लंबी दूरी की दौड़ से जुड़े स्पोर्ट्स पर्सन का प्रदर्शन शानदार रहेगा.
14 मई से चतुर्थ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने व गुरु की नौवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई स्थायी रेजिडेंसी या पार्ट-टाइम जॉब के अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद बन सकती है, वीजा संबंधी पुराने मामले इस महीने सुलझ जाएंगे.
29 मई से चतुर्थ भाव में बुध, शुक्र, गुरु की युति होने से आर्टिस्ट, आर्किटेक्चर या क्लासिक सिनेमा से जुड़े कलाकारों को बड़ी प्रसिद्धि मिलेगी, आपकी कला में एक अलग तरह की मजबूती और गहराई लोगों को प्रभावित करेगी.
हेल्थ और ट्रेवल
10 मई तक मंगल आपकी राशि में रहते केतु से षडाष्टक संबंध रहने व द्वादश भाव में विराजित राहु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से पार्टनर को जोड़ों का दर्द या रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो सकती है, उन्हें फिजियोथेरेपी या हल्के व्यायाम की सलाह दें.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से बिजनेस और करियर के लिए की गई विदेश यात्रा अत्यंत सफल और स्थायी लाभ देने वाली रहेगी, लेकिन यात्रा के दौरान अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें, सेहत गड़बड़ा सकती है.
उपाय-
16 मई शनि जयंती पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए शमी या पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कर “ॐ भग-भवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्” मंत्र की तीन माला का जाप करें और काली वस्तुओं का दान करें.
25 मई गंगा दशहरा पर- आप मां गंगा का ध्यान करते हुए यदि आपके घर के आसपास कोई नदी, तालाब, कुआं या हैंडपंप हो तो वहां स्नान कर “ॐ हैमवत्यै च विद्महे रुद्रपत्न्यै च धीमहि तन्नो गंगा प्रचोदयात्” मंत्र का जाप करें, फिर शिवलिंग पर जल व गंगाजल से अभिषेक कर चंदन, बेलपत्र, दूर्वा, नैवेद्य अर्पित करें.
ये भी पढ़ें: Aquarius Monthly Horoscope May 2026: कुंभ राशि मई मासिक राशिफल, करियर में मजबूती और रिश्तों में नई शुरुआत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
