Headlines

Libra Monthly Horoscope May 2026: तुला राशि की किस्मत मई में देगी सुपरहिट साथ, धनवर्षा, करियर में तरक्की


Libra Rashifal May 2026: तुला राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं तुला राशि ((Tula Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

तुला राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Libra May 2026 Horoscope)

बिजनेस और वेल्थ

सप्तम भाव के स्वामी मंगल 10 मई तक षष्ठ भाव में शनि के साथ द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे, जिससे राजनीतिक संपर्क से बिजनेसमैन के रुके हुए टेंडर पास होने की संभावना है. हालांकि, सरकारी अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें, वरना काम अटक सकता है.

द्वितीय भाव के स्वामी मंगल 11 मई से सप्तम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएंगे, जिससे विदेशी पार्टनरशिप के लिए यह माह स्वर्णिम साबित होगा. लग्जरी आइटम्स और कॉस्मेटिक्स के निर्यात में आपको बड़ा धन लाभ होने के योग हैं.

अगर आप नई मशीनरी या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 5, 6, 7, 13, 14, 19, 20, 24, 28 तारीख के मध्य करना सर्वश्रेष्ठ है. लोहे या भारी मशीनों की खरीदारी में निवेश करना आपके उत्पादन को दोगुना कर देगा.

13 मई तक बुध सप्तम भाव में रहते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से एन्सेस्ट्रल बिजनेस में नई चमक लाने के लिए समय अच्छा है. पिता या बड़ों के मार्गदर्शन में किए गए बदलाव आपकी आय को दोगुना कर सकते हैं.

14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से वैश्विक टैरिफ में बदलाव से आपके प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ सकती है. शिपिंग लागत पर नजर रखें, ताकि महीने के अंत में बजट संतुलित रहे.

19 मई से 25 मई तक बुध रोहिणी नक्षत्र में होने से फैशन डिजाइनिंग, ज्वेलरी और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं को इस महीने बड़े सरकारी टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं.

जॉब और प्रोफेशन

  • महीने की शुरुआत से 13 मई तक सप्तम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे आपके काम की गुणवत्ता दूसरों से बेहतर रहेगी. किसी पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा, जिससे बॉस की नजरों में आपकी साख बढ़ेगी.
  • मंगल 11 मई से सप्तम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाकर चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से बॉस आपकी नई प्लानिंग से काफी प्रभावित रहेंगे. उनके साथ किसी लग्जरी इवेंट या डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है, जिससे संबंध और सुधरेंगे.
  • 7, 13, 14, 19, 20, 24, 28 तारीख को सहकर्मियों के मध्य आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे. जूनियर्स आपकी कार्यशैली को फॉलो करेंगे और सीनियर्स से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा.
  • 14 मई से शुक्र नवम भाव में षष्ठ भाव के स्वामी गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे करियर में प्रगति के अवसर हाथ लगेंगे. लेकिन छिपे हुए शत्रु आपकी प्रगति देखकर जलेंगे, चाहकर भी वे आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे.
  • 15 मई से सूर्य अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का संबंध रहने से ऑफिस में टीम वर्क का आनंद लेंगे. लेकिन किसी महिला सहकर्मी के साथ बहस करने से बचें, ग्रुप प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी.
  • 25 से 31 मई तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होने से आपकी क्रिएटिविटी और टीम मैनेजमेंट की ऑफिस में प्रशंसा होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने को कहा जा सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • सप्तम भाव के स्वामी मंगल 10 मई तक षष्ठ भाव में शनि के साथ द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे, जिससे लाइफ पार्टनर को जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकती है. उन्हें पर्याप्त आराम करने दें और सुबह की सैर पर साथ ले जाएं.
  • गुरु नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहने से लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और घर में शांति रहेगी. छोटी-मोटी नोक-झोंक को तूल न दें, खुशियां बनी रहेंगी.
  • 14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से नई पीढ़ी सामाजिक कार्यों में रुचि लेगी और नाम कमाएगी. तकनीक के सही इस्तेमाल से वे परिवार का गौरव बढ़ाएंगे.
  • मई से नवम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा. माता पक्ष की ओर से किसी संपत्ति का हिस्सा आपको मिल सकता है.
  • 19 से 30 मई तक शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में होने से आपके लिए किसी प्याऊ की व्यवस्था करना या गरीबों को ठंडा पानी, शरबत पिलाना पुण्यकारी रहेगा. समाज में आपकी उदारता की चर्चा होगी.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

  • 11 मई से मंगल सप्तम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाकर पंचम भाव से 3-11 का संबंध रहेगा, जिससे जो छात्र विदेश में पढ़ रहे हैं, उन्हें स्कॉलरशिप या पार्ट-टाइम जॉब मिल सकती है. घर की याद सता सकती है, लेकिन करियर स्थिर रहेगा.
  • गुरु नवम भाव में रहते नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बड़े संस्थानों में दाखिले के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं. अपनी कम्युनिकेशन स्किल पर काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
  • 14 मई से नवम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से प्रतियोगी छात्र अपनी मेहनत से असंभव को संभव कर दिखाएंगे. परिणाम आपके पक्ष में आने के 95 प्रतिशत योग हैं.
  • 14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से बच्चों की इम्युनिटी अच्छी रहेगी. उन्हें किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल करना उनकी सेहत और भी बेहतर करेगा.

हेल्थ और ट्रेवल

  • 10 मई तक षष्ठ भाव में मंगल शनि के साथ द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे, जिससे पार्टनर को पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी. उनके साथ समय बिताना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा. बस खान-पान पर नियंत्रण रखें, योग और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
  • 15 तारीख के बाद किसी शादी या पार्टी में जाने के लिए की गई यात्रा रोमांचक रहेगी. मित्रों के साथ की गई छोटी यात्रा आपकी ऊर्जा को दोबारा रिचार्ज कर देगी.

तुला राशि के लिए उपाय

16 मई शनि जयंती पर– आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए सरसों के तेल में काले या सफेद तिल मिलाकर उनका अभिषेक करते हुए “ऊँ शर्वाय नमः” मंत्र 21 मिनट तक जाप करें. शनि चालीसा का पाठ करें और किसी गरीब व्यक्ति को काले वस्त्र और तेल का दान करें.

25 मई गंगा दशहरा पर– सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें एवं मां गंगा की आराधना करें. गंगा स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंदों को जरूरत की चीजों का दान करें, इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ये भी पढ़ें: Virgo Monthly Horoscope May 2026: कन्या राशि के लिए मई रहेगा गोल्डन! प्रमोशन और पैसा हर तरफ से फायदा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *