Headlines

LPG सिलेंडर में हर 5 साल में बदलना जरूरी है ये चीज, खुद गैस कंपनी ने बताया


अगर आपके रसोई घर में LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो सिर्फ सिलेंडर की तारीख या गैस की जांच करना ही काफी नहीं है. गैस चूल्हे को सिलेंडर से जोड़ने वाली सेफ़्टी होज यानी पाइप पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है. अक्सर लोग गैस खत्म होने या सिलेंडर बदलने पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे पाइप को नजरअंदाज कर देते हैं. गैस कंपनियों की सुरक्षा सलाह के मुताबिक, LPG सेफ्टी होज को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर इसे बदल देना चाहिए. खासतौर पर अगर उस पाइप में दरार, कट या किसी तरह की खराबी नजर आती है तो इसे बदलने में देरी न करें. 

हर 5 साल में LPG पाइप बदलना क्यों जरूरी?

गैस कंपनियों ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि LPG सेफ्टी होज की तय उम्र करीब 5 साल मानी जाती है. लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर पाइप पुराना और कमजोर हो जाता है, जिसके कारण उसमें दरार पड़ने या गैस लीक होने का खतरा बढ़ जाता है.

सोलर पैनल छत पर कितनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए, इंजीनियर क्या कहते हैं?

इसलिए 5 साल पूरे होने पर पाइप को बदलने के साथ समय-समय पर उसकी जांच भी करते रहना चाहिए. सबसे अहम बात यह है कि आप पाइप में खराबी दिखाई देने के बाद 5 साल पूरे होने का इंतजार न करें. 

LPG पाइप बदलवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • LPG के हमेशा अच्छी क्वालिटी और मानक वाला सेफ्टी होज इस्तेमाल करें.
  • पाइप पर ISI मार्क जरूर देखें.
  • पाइप और उसके कनेक्शन को समय-समय पर जांचते रहें.
  • गैस की गंध आने पर इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. 
  • पाइप के साथ रेगुलेटर और गैस चूल्हे की फिटिंग की भी समय-समय पर जांच कराएं.

दिल्ली में घर-फ्लैट खरीदने या किराए पर लेने से पहले किन-किन चीजों की जांच करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *