IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. 27 वर्षीय ऑलराउंडर शिवम मावी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. SRH ने 18 वर्षीय आरएस एंबरिस को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया है. सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ने के लिए एंबरिस को 75 लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में उनका बेस प्राइस था. यहां जान लीजिए आरएस एंबरिस (Who is RS Ambrish) आखिर हैं कौन, जो अचानक चर्चा में आ गए हैं.
कौन हैं RS Ambrish?
आरएस एंबरिस का जन्म 28 मई, 2007 को चेन्नई में हुआ था. एंबरिस पेशे से ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दायें हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. एंबरिस कुछ समय पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में आए थे. वो वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने और हेनिल पटेल ने भारत के लिए 11 विकेट चटकाए थे.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में प्रफ्फुल हिंगे और साकिब हुसैन पहले ही दमदार प्रदर्शन करके सबको प्रभावित कर चुके हैं. अब आरएस एंबरिस को भी दुनियाभर में छाप छोड़ने का मौका मिल सकता है. एंबरिस गेंदबाजी में स्विंग के लिए भी जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर
पिता रहे हैं क्रिकेटर
आरएस एंबरिस के पिता का नाम आर सुकुमार है, जो खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं. सुकुमार अंडर-19 लेवल पर तमिलनाडु क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं. सुकुमार अभी चेन्नई में क्रिकेट की कोचिंग देते हैं और उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट के गुर सिखाने में बड़ी भूमिका निभाई है.
आरएस एंबरिस तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लायका कोवई किंग्स टीम के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अपना रणजी डेब्यू भी किया था. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 43 रन और 2 विकेट हैं.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली ने दिखाया था गुस्सा, जीतने के बाद शुभमन गिल ने किया 9 शब्दों वाला पोस्ट; वायरल
