बंगाल में स्ट्रांग रूम को लेकर ममता बनर्जी के द्वारा हंगामा किए जाने पर गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार (2 मई) बड़ा हमला बोला है. जीतन राम मांझी ने कहा कि ममता बनर्जी तेज तर्रार लीडर हैं उन्हें एहसास हो गया है कि हम चुनाव हार रहे है. ऐसा हमें अनुभव है कि जब कोई सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आती है, तो उसके खिलाफ विपक्ष में भी उसी अनुपात में मतदान होता है.
जीतन राम मांझी ने कहा कि बंगाल में 92-93 % पोलिंग हुआ है. तो वह यह समझ रही होंगी कि सबने हमारे खिलाफ वोट दिया है तो चुनाव हार रहे है है. उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद उन्हें स्वीकार करना चाहिए, लेकिन वह किसी भी तरह बीजेपी को बदनाम करने के लिए ऐसी बातें कह रही है.
बंगाल में ममता बनर्जी या BJP? नतीजों से पहले बिहार के इस नेता का बड़ा बयान, ‘लगता है कि…’
बैलेट बॉक्स खोले जाने पर क्या बोले जीतन राम मांझी?
मांझी ने कहा कि कुछ इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी सिर्फ चुनाव कराना ही नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करना भी होता है. आजकल कई लोग विदेश या बाहर रहते हैं और बैलेट के जरिए मतदान करते हैं. उस दौरान बैलेट की सुरक्षित हैंडलिंग की जाती है और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मौजूद रहने के लिए बुलाया जाता है. जो इच्छुक होते हैं, वे इसमें शामिल होते हैं.
बीजेपी के प्रतिनिधि पहले इस प्रक्रिया में शामिल थे. अब जब चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में आ रहे हैं, तो विपक्ष के कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वे हार रहे हैं, इसलिए वे शामिल नहीं हुए और अब हंगामा खड़ा कर रहे हैं, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि इलेक्शन कमीशन के जरिए चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी ने कोई गड़बड़ी की है.
वहां जनता उनसे ऊब गई है. वह बाहरी मतदाताओं के बल पर चुनाव जीतती थी. जिनका SIR में नाम कटा है. यह सब देखकर आश्वस्त है कि ममता बनर्जी हार रही है. इसी के लिए वह ठीकरा फोड़ने के लिए यह सब काम कर रही है.
बंगाल एग्जिट पोल पर क्या कहा?
जीतन राम मांझी ने एग्जिट पोल पर कहा कि हम भी मानते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही होते हैं. असम में हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार फिर बनने का अनुमान है, केरल में मौजूदा सरकार की वापसी दिखाई जा रही है, जबकि तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन और पुडुचेरी में बीजेपी के पक्ष में नतीजे बताए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल अपने आकलन के आधार पर जारी किए जाते हैं और करीब 90 फीसदी मामलों में सही साबित होते हैं. ऐसे में हमें भी लगता है कि 1-2 जगह छोड़कर एनडीए की सरकार बनने वाली है. बता दें कि बंगाल में 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी द्वारा अपनी जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं.
CM ममता बनर्जी रात में क्यों गईं स्ट्रॉन्ग रूम? उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, ‘उनको पता…’
