Headlines

दिल्ली कैपिटल्स के वो 5 यादगार पल, जब राजस्थान रॉयल्स ने भी घुटने टेके: टॉप 5 सबसे बड़े ‘रन चेज’


IPL 2026: आईपीएल की दुनिया में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अक्सर एक ऐसी टीम के रूप में देखा जाता है जो अपने शानदार पारियों के लिए जानी जाती है. आईपीएल  के सीजन 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दिल्ली के बल्लेबाज किसी से कम नहीं हैं.

यहां दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल इतिहास में किए गए 5 सबसे बड़े रन चेज की पूरी लिस्ट दी गई है:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का गदर (226)

आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली ने इतिहास रच दिया. राजस्थान रॉयल्स ने पहली पारी में 225 रन बनाए, लेकिन दिल्ली ने इसे 7 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.

केएल राहुल ने 79 रन बनाए, जबकि पथुम निसांका ने 62 रनों का अहम योगदान दिया. अंत में आशुतोष शर्मा (25) और ट्रिस्टन स्टब्स (18) ने खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया.

लखनऊ के खिलाफ आशुतोष शर्मा का जलवा (210)

साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली ने 210 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस मैच में दिल्ली के लिए 66 रन आशुतोष शर्मा ने बनाए थे. विप्रज निगम के 39 रनों ने भी दिल्ली की वजह रही.

यह भी पढ़ें- Watch: विराट कोहली ने शुभमन गिल को घूरा, अविश्वसनीय कैच के बाद कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो

गुजरात लायंस के खिलाफ पंत-सैमसन की सुनामी (209)

गुजरात लायंस के खिलाफ 2017 का मुकाबला फैंस नहीं भूले होंगे. गुजरात लायंस ने 208 रन बनाए थे, जिसे दिल्ली ने महज 17.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था.

ऋषभ पंत ने धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 43 गेंदों में 97 रन बनाए थे. वहीं संजू सैमसन ने 61 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया था.

पंजाब किंग्स को जयपुर में चटाई धूल (207)

आईपीएल 2025 में एक और रोमांचक मुकाबला हुआ जहां दिल्ली ने पंजाब किंग्स के 207 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल किया. दिल्ली ने 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया था. इसमें समीर रिजवी ने नाबाद 58 रन बनाए. केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस ने 55 रनों की अच्छी शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये

श्रेयस अय्यर की वो यादगार पारी (196)

आईपीएल के सीजन 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ कानपुर के मैदान पर दिल्ली ने एक और बड़ा चेज किया था. 196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम ने 2 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली थी. इस मैच के असली नायक श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *