Headlines

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की कमर तोड़ चुका ईरान! 8 देशों में 16 सैन्य ठिकाने बुरी तरह तबाह, रिपोर्ट में खुलासा


Middle East War: मिडिल ईस्ट जंग को लेकर बड़ी खबर आई है. ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. हाल ही में आई नई जांच से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अहम ठिकानों को निशाने पर लेते हुए अमेरिका के खिलाफ यह कार्रवाई की है. 

सीएनएन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पता चला है कि ईरानी हमलों में कम से कम 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को क्षतिग्रस्त किया गया है. यह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का हिस्सा हैं. इस नुकसान में अहम ठिकानें शामिल हैं. इससे इलाके में अमेरिका की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. 

8 देशों में मौजूद इन ठिकानों को बनाया गया निशाना

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के 8 देशों में मौजूद इन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. यह इतने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो आंशिक रूप से इस्तेमाल के लिए नहीं बचे. साथ ही इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों और अमेरिका समेत खाड़ी अरब देशों के अधिकारियों के इंटरव्यू का हवाला दिया गया है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं. उसे बंद करने की जरूरत है. वहीं दूसरी ओर ऐसे नेता भी हैं, जो कहते है, इन चीजों की मरम्मत करना फायदेमंद है. इससे अमेरिका रणनीतिक स्तर पर लाभ मिलता है. इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैटेलाइट तस्वीरों में पता चल रहा है कि ईरानी सेनाओं ने मुख्य रूप से उन्नत रडार ठिकानों, कम्युनिकेशन के ढांचे और विमानों को निशाना बनाया है. 

महंगा साबित हो सकता है, इन्हें बदलना

साथ ही बताया है कि इन सिस्टम को बदलना महंगा साबित हो सकता है. अमेरिकी अधिकारियों को कहना है कि इन इलाकों में महंगे और सीमित संसाधन हैं. इसके अलावा पेंटागन के कंट्रोलर जूल्स जे हर्स्ट III ने बुधवार को अपने सांसदों को बताया कि ईरान के साथ टकराव में अबतक अमेरिका के 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं. हालांकि, इसका अनुमान कई ज्यादा है कि यह आंकड़ा 40 से 50 के बीच हो. 

ये भी पढ़ें 

‘अमेरिका-इजरायल वादे तोड़ने के लिए…’ ट्रंप के प्रस्ताव ठुकराने के बाद तेहरान ने दी चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *