Headlines

इजरायल ने लेबनान पर की बमबारी, 27 लोगों की मौत


इजरायल ने एक बार फ‍िर दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज कर द‍िए हैं. लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी. ऑपरेशन्स सेंटर की ओर से सोमवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में दक्षिणी लेबनान पर हुए इज़राइली हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है और 69 लोग घायल हुए हैं. घायलों में बच्चे, महिलाएं और मेडिकल स्टाफ़ भी शामिल हैं.

अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग घायल

सेंटर ने सोमवार शाम को बताया कि 2 मार्च से अब तक इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 4,381 हो गई है और 12,402 लोग घायल हुए हैं.
सेंटर ने यह भी बताया कि 8 अक्टूबर 2023 से अब तक इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,948 हो गई है और 30,638 लोग घायल हुए हैं.

समझौते का किया गया उल्लघंन

रव‍िवार सुबह ही इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान पर समझौतों के उल्‍लंघन करने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई में हमले शुरू करने की बात कही थी. आईडीएफ का आरोप था क‍ि हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने आईडीएफ सैन‍िकों पर ड्रोन से हमला करने की कोश‍िश की. आईडीएफ इस हमले का व‍िरोध करते हुए इसे हिज्‍बुल्लाह की ओर से समझौतों का खुला उल्लंघन बताया था.

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ”हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में अभियान चला रहे इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों की ओर दो ड्रोन भेजे. आईडीएफ के सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया. इस घटना में किसी भी आईडीएफ सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके जवाब में आईडीएफ अब दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा है.”

उल्लंघन के जवाब में की गई कार्रवाई में आईडीएफ सैन‍िकों ने हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों और हथियारों के भंडारण स्थलों को निशाना बनाया. आईडीएफ ने कहा क‍ि इन हथ‍ियारों का इस्तेमाल सुरक्षा क्षेत्र में तैनात आईडीएफ (इजरायली रक्षा बल) के सैनिकों और इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमलों की साज‍िश बनाने और उन्हें निर्देशित करने के लिए किया जा रहा था.

आईडीएफ ने कहा क‍ि इन ठिकानों पर हमले तत्काल खतरे को खत्म करने के लिए किए गए. आईडीएफ ने बताया क‍ि यह कार्रवाई हिज्‍बुल्लाह की ओर से किए गए हमले की कोशिश के जवाब में की गई. इससे पहले भी प‍िछले सप्‍ताह आईडीएफ ने अली अल-ताहर रिज क्षेत्र में हिज्‍बुल्लाह के भूमिगत ढांचे पर हमला कर उसे निष्क्रिय क‍िया था.

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें: ‘बस, बहुत हुआ…’, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बार-बार FIR पर हाई कोर्ट की फटकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *