Headlines

ये ट्रेन है या पोल डांस्टिंग का अड्डा, वीडियो देख चक्कर खा गए यूजर्स


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का मंजर दिख रहा है, जहां ट्रेन की छत, खंभों और दरवाजों पर लोग इस कदर चढ़े नजर आ रहे हैं कि देखने वाले की सांसे अटक जाएं. महिलाएं, बच्चे और युवा सब अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. भीड़ इतनी ज्यादा है कि पटरियों पर सामान बिखरा पड़ा है और लोग खंभों को पकड़कर ऊपर चढ़ने-उतरने में लगे हैं. वीडियो देखकर कई लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी भीड़ में लोग इतने खतरे के साथ सफर कैसे कर रहे हैं?

वायरल वीडियो में क्या देखा गया?

वीडियो में एक रेलवे स्टेशन का बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला मंजर नजर आ रहा है. ट्रेन पूरी तरह से पैक है और लोग छत से लेकर खंभों तक हर जगह चढ़े हुए हैं. कई यात्री ट्रेन की छत पर बैठे नजर आ रहे हैं, तो कई खंभों और लोहे की पाइप को पकड़कर ऊपर चढ़ने या उतरने की कोशिश कर रहे हैं. 

खास बात ये है कि इस भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. कुछ लोग ट्रैक पर सामान रखकर खड़े हैं, तो कुछ बैग-गद्दे लेकर एक-दूसरे को पकड़कर ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग किसी भी खतरे की परवाह किए बिना खंभों पर लटक कर छत पर चढ़ रहे हैं और एक-दूसरे को खींच-खींचकर ऊपर-नीचे कर रहे हैं. ट्रैक पर बिखरे सामान और लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ी भगदड़ मची हो.

यह भी पढ़ें: Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना

सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने इस खतरनाक मंजर को देखकर हैरानी जताई है. एक यूजर लिखता है कि, ये लोग अपनी जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं, कोई सुरक्षा की परवाह ही नहीं. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि बांग्लादेश में विकास इतना आगे है कि ट्रेन की छत पर बैठकर भी सफर हो जाता है. 

एक अन्य यूजर लिखता है कि, इतनी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी खंभों पर लटक रहे हैं, ये देखकर रोंगटे खड़े हो गए. कई लोग इसे रेलवे व्यवस्था की लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे रोजमर्रा की मजबूरी करार दे रहे हैं. कुल मिलाकर वीडियो देखकर ज्यादातर यूजर्स हैरान और चिंतित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *