Headlines

गाजियाबाद में सड़क पर निकलने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पथराव में 6 घायल, 10 लोग गिरफ्तार


गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जब सड़क पर निकलने को लेकर दो समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं, जो घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद में डीसीपी सीटी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा इलाके में दो अलग-अलग समुदाय के युवकों में रोड पर चलने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष से साजन और दूसरे पक्ष से जैत था. इसके बाद इकट्ठा हुए दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हुई और कुछ युवकों ने पथराव कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

ये भी पढ़िए- भीषण गर्मी और सूखे के खतरे पर CM योगी सख्त, बोले- पानी और राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पथराव के कारण आधा दर्जन लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल है उनको चोट आई है. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल मौके पर शांति है फोर्स लगाई गई है इस मामले में तहरीर लेकर मुकदमा कायम किया जा रहा है.

ये भी पढ़िए – यूपी पुलिस को गिरफ्तारी का कारण न बताना पड़ा भारी, कोर्ट ने सरकार पर लगाया 10 लाख का हर्जाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *