Headlines

Rajasthan: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट संचालकों को झटका, बढ़ सकते हैं खाने के रेट


कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी का असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है. पिंक सिटी जयपुर में रेस्टोरेंट, ढाबे और फूड स्टॉल संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं. उनका कहना है कि बढ़ती लागत के बीच अब पुराने दाम पर काम करना मुश्किल हो गया है.

रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के मुताबिक, गैस सिलेंडर महंगा होने से उन्हें खाने के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने पड़ रहे हैं. उनका कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लिया जा रहा है. लगातार बढ़ती लागत के कारण मुनाफा कम हो गया है और कई जगह नुकसान की स्थिति बन रही है.

Jodhpur News: पावटा अस्पताल में बड़ी लापरवाही, नर्सिंग स्टूडेंट्स करते मिले इलाज, जांच के आदेश

एक ढाबा संचालक ने बताया कि सब्जियों, तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें पहले ही बढ़ी हुई हैं. अब गैस के दाम बढ़ने से खर्च और बढ़ गया है. ऐसे में अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा.

ग्राहकों में नाराजगी, बजट पर असर

दूसरी तरफ आम लोगों में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी है. ग्राहकों का कहना है कि पहले ही महंगाई से जेब ढीली हो चुकी है, अब बाहर खाना भी महंगा हो जाएगा. इससे उनके रोजमर्रा के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा.

लोगों का कहना है कि सरकार को इस तरह अचानक कीमतें नहीं बढ़ानी चाहिए थीं. रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर दोहरी मार पड़ रही है.

गैस एजेंसियों पर तुरंत लागू हुए नए रेट

इधर गैस एजेंसियों पर बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत लागू कर दिया गया है. कामर्शियल गैस सिलेंडर लेने आने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.

Rajasthan Weather: मौसम का बड़ा यू-टर्न, आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 जिलों में येलो अलर्ट

इससे छोटे व्यापारियों और फूड स्टॉल संचालकों पर सीधा असर पड़ा है. स की कीमतों में बढ़ोतरी अब आम आदमी की थाली तक पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें और महंगी होने के संकेत मिल रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *